आगरालीक्स आगरा के मैरिज होम से दूल्हे का 30 तोले का सोने का कंगन चोरी, पूर्व विधायक के पौत्र पर चोरी करने का आरोप, जमकर पिटाई।
आगरा के फतेहाबाद रोड पर एक बड़े मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था, शुक्रवार रात 12 बजे दूल्हे का करीब 30 तोले का कंगन गायब हो गया, दूल्हे के परिजनों ने कंगन की तलाश शुरू की लेकिन कंगन नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को कंगन चोरी होने की जानकारी दी, कुछ ही देर में शादी समारोह में कंगन चोरी होने का मामला पता चल गया। इसके साथ ही लोग कंगन की तलाश में जुट गए।
पूर्व विधायक के पौत्र पर मिला कंगन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंगन की तलाश शुरू हुई तो लोगों को पूर्व विधायक के पौत्र पर शक हुआ। तलाश में जुटे लोगों ने पूर्व विधायक के पौत्र से कंगन के बारे में पूछताछ की, इसके बाद उससे तलाशी देने के लिए कहा, उसने तलाशी लेने का विरोध किया। लोगों ने उसकी जबरन तलाशी ली, तो उसकी जेब से कंगन मिल गया।
जमकर पिटाई
जबरन तलाशी लेने पर पूर्व विधायक के पौत्र की जेब से कंगन मिलने पर लोगों ने घेर लिया और जमकर पिटाई की। उसे किसी तरह से लोगों के गुस्से से बचाया और मैरिज होम से बाहर निकाला। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है लेकिन हर तरफ इसी मामले की चर्चा है।