आगरालीक्स…पब्लिक वॉइस…इस मोहल्ले में नालियां चोक हैं, जगह जगह कूड़ा पड़ा है. शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
आगरा के वार्ड 93 वजीरपुरा में नालियां चोक हैं और जगह जगह कूड़ा पड़ा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई इंस्पेक्टर को कई बार शिकायत की गई है लेकिन इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है. यहां रहने वाले शानू कुरैशी का कहना है कि गली मोहल्ले में कूड़ा पड़ा रहता है और नाली चोक रहती है, जिसके कारण रोड पर जलभराव हो जाता है. आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. उनका कहना है कि पूरे क्षेत्र में सिर्फ दो कर्मचारी है. आरोप लगाया कि सुपरवाइजर और इंस्पेक्टर के द्वारा क्षेत्र में कोई निरीक्षण नहीं होता. उन्होंने यहां सफाई की मांग की है.