आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने मनाया 180वां वार्षिक खेल दिवस. पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी पहुंचे. कॉलेज बैण्ड ‘द लैगसी’ ने किया स्वागत. बच्चों की प्रतिभाओं से हुए प्रभावित
आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में 180वां वार्षिक खेल दिवस और सांस्कृतिक उत्सव शनिवार को मनाया गया. स्कूल के प्ले ग्राउंड में सभी अतिथियों का आगमन कॉलेज बैण्ड ‘द लैगसी’ के साथ किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी पहुंचे. सामूहिक ‘प्रार्थना नृत्य की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया. कॉलेज के प्रेसीडेंट आर्चबिशप डॉ. रॉफी मंजलि का स्वागत प्रबंधक फादर इग्नेशियस मिरांडा ने किया. छात्र जैन गोयल ने उनका परिचय प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि का परिचय छात्र अरिहान तोमर द्वारा दिया गया. सम्माननीय अतिथि का स्वागत व परिचय छात्र वरदान मार्क वॉकर ने दिया.

कॉलेज प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि प्रवीन कुमार (पूर्व भारतीय क्रिकेटर) को पुष्प प्रदान कर अनुग्रहित किया गया. क्रॉस कन्ट्री रेस के विजेता छात्र लबीब खान (सीनियर), विजेता छात्र निकिन सेमुएल (जूनियर), विजेता छात्र इभान गाँधी (प्राइमरी) ने मशाल लेकर ‘खेल ज्योति’ को प्रज्ज्वलित किया. कॉलेज प्रधानाचार्य द्वारा चारों सदनों के झण्डे हाउस कैप्टन्स, कॉलेज स्पोट्स कैप्टन्स को प्रदान किए गए तथा शपथ ग्रहण करायी गयी. चारों सदनों के झंडों को मार्चपास्ट के बाद ‘विक्ट्री’ स्टैण्ट पर लगाया गया. मुख्य अतिथि द्वारा गुब्बारे उड़ाकर तथा कॉलेज बैण्ड ‘द लैगसी’ की मधुर धुन के साथ मीट ओपन की घोषणा की गयी.
कार्यक्रम में मार्चपास्ट के साथ-साथ चारों हाउस के छात्रों की एनसीसी, स्काउट, नेवी, व रेपिड एक्शन फोर्स की ड्रेस में ‘परेड’ की आकर्षक प्रस्तुति रही. कॉलेज प्रेसीडेंट श्रद्धेय आर्चबिशप डॉ. रॉफी मंजलि ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए कहा सेन्ट पीटर्स अपनी प्राचीनता से पहचाना जाता है. यहाँ के छात्र प्रत्येक कार्य को अपनी विशिष्ट परिपूर्णता से करने की पहचान रखते हैं. स्वस्थ भारत के लिए आवश्यक है कि इसके लिए आवश्यक खेल भावना, निष्पक्ष खेल और अच्छे व्यवहार का समावेश हो.
कक्षा 1 से 5 के छात्रों द्वारा ‘Reach for Stars’ रेस हुई. सांस्कृतिक प्रस्तुति सामूहिक नृत्य ‘तत्वम’ को मोहक रूप में छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर प्रवीन कुमार ने सभी को 180 वें खेल दिवस की बधाई दी तथा कहा कि खेलों का हम सभी के जीवन में महत्व है अनुशासन प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल होना चाहिए. बच्चे जितना मोबाइल से दूरी रखेंगे उतना ही खेलों से जुडेंगे. खेलों के साथ-साथ पढाई का भी तालमेल जरूरी है. अपने कार्य करने में अपना शत-प्रतिशत लगायें.

चारों सदनों के छात्रों के मध्य 4×100 मी. रिले दौड आयोजित की गई जिसमें
प्रथम सेन्ट लॉरेंस हाडस
द्वितीय- सेन्ट पॉल्स हाडस
तृतीय – सेन्ट फ्रांसिस हाउस
‘ऑल्ड बॉयज रेस’ का आयोजन भी पूर्व छात्रों के मध्य किया गया जिसमें दो वर्गो में प्रतियोगिता हुई। 40 वर्ष तक व 40 वर्ष से अधिक।
प्रथम फेवरिन नॉइल व राजीव अग्रवाल रहे
द्वितीय स्थान पर भ्रमांश व अरुण राजपूत रहे
तृतीय स्थान पर आकाश दीक्षित और रामानंद चौहान रहे.
‘Tug of war’ में प्रथम स्थान पर सेन्ट पॉल्स हाडस रहा। साइकिल रेस में प्रथम स्थान राघव गोयल ने प्राप्त किया।
ग्रॉड फिनाले डान्स ‘मिशन करेज’ देश प्रेम के जज्बे को उकरने वाली यह प्रस्तुति बहुत ही आकर्षक व मोहक रही। कॉलेज बैण्ड के द्वारा बजाई गई राष्ट्रगान की धुन के साथ 180 क्रीडा दिवस व सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके आयोजन में खेल विभाग के सभी अध्यापको व उद्घोषक समूह, कॉर्डीनेटर्स, अध्यापकों व छात्रों का सहयोग रहा। सर्वश्रेष्ठ अंक लाकर प्रथम स्थान पर सेन्ट पॉल्स हाउस रहा।
इससे पहले आर्चबिशप डॉ. रॉफी मंजलि, अल्बर्ट डिसूजा (निवर्तमान आर्चबिशप, आगरा) प्रधानाचार्य, फा. डॉ० ऑल्विन पिंटो, उप-प्रधानाचार्य, फा. कुलकन्त, फा. लुईस खेस, कार्डीनेटर शोभा राना उपस्थित रही। छात्र दक्ष टण्डन / अरिहान ने सभी का स्वागत किया तथा मुख्य अतिथि श्रद्धेय विशप (कॉलेज प्रेसीडेन्ट), कॉलेज प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य ने ‘पौधा सिंचन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।