आगरालीक्स आगरा में महिला के साथ फ्लैट में लिव इन में रह रहे डिलीवरी बॉय की मौत, महिला के खिलाफ मुकदमा। चार दिन पहले मनाया था जन्मदिन।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के गणपति सिटी में ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय शुभम किराए पर फ्लैट लेकर महिला के साथ लिव इन में रह रहा था। उसकी शादी हो चुकी थी और दो बच्चे हैं वे सभी नगला पदी में पिता किशारीलाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रह रहे थे। शुक्रवार को शुभम के साथ फ्लैट में रह रही महिला ने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी, पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो कमरे में शुभम का शव लटका हुआ था। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन महिला शुभम के परिजनों के बारे में जानकारी नहीं दे सकी। उसके पास से मिले डॉक्यूमेंट के आधार पर पुलिस ने शुभम के परिजनों के नगला पदी में रहने की जानकारी पता चला। थाना न्यू आगरा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने शुभम के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
महिला के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
शुभम के परिजन भी फ्लैट पर पहुंच गए, उन्होंने महिला पर शुभम की हत्या के आरोप लगाए हैं। वहीं, पूछताछ में सामने आया है कि 5 साल पहले शुभम प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए नोएडा गया था वहां उसकी मुलाकात महिला से हुई महिला अलीगढ़ की रहने वाली है, उसके पति से न्यायालय में वाद चल रहा है। शुभम महिला के साथ चार साल से लिव इन में रह रहा था। इस मामले में शुभम के परिजनों की तहरीर पर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
चार दिन पहले मनाया था जन्मदिन
पूछताछ में सामने आया है कि शुभम की लिव इन पार्टनर महिला का चार दिन पहले जन्मदिन था, फ्लैट पर ही उसका जन्मदिन मनाया था इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।