मथुरालीक्स…शादी में दूल्हे के पिता की हत्या. मथुरा में बारात के समय सनसनीखेज वारदात. गमगीन माहौल में हुई शादी
मथुरा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शुक्रवार रात को बारात के दौरान दूल्हे के पिता की हत्या कर दी गई. घटना के बाद से सनसनी मच गई. हत्या का आरोप मृतक के दामाद पर है. शादी समारोह में भी मातम छा गया. हालांकि शनिवार सुबह परिजनों ने गमगीन माहौल में शादी संपन्न कराई.
घटना मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के बसई गांव की है. अलीगढ़ के इगलास से यहां एक बारात आई थी. दूल्हा बना अरविंद की बारात निकल रही थी और बारात में नाच गाना चल रहा था. सब्जी मंडी के पीछे बारात के दौरान ही दूल्हे के पिता ओमप्रकाश का अपने दामाद सुखवीर सिंह विवाद हो गया जिस पर सुखवीर ने ससुर ओमप्रकाश पर हमला कर दिया. मृतक के बेटे ने सुखवीर पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है. रात में हुई इस घटना से शादी समारोह में सनसनी मच गई और खुशियां मातम में पहुंची. सूचना पर पुलिस भी आ गई और शव को पोस्टमार्टम् के लिए भेजा गया. शनिवार सुबह अन्य परिजनों ने गमगीन माहौल् में दूल्हा दूल्हन के फेरे कराकर विवाह को संपन्न कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.