Saturday , 21 November 2026
Home आगरा Agra News: Cybersecurity expert Dr. Rakshit Tandon raised awareness among students regarding cyber risks and protective measures
आगरा

Agra News: Cybersecurity expert Dr. Rakshit Tandon raised awareness among students regarding cyber risks and protective measures

18

आगरालीक्स…आगरा में स्टूडेंट्स को बताया आनलाइन दुनिया के खतरे. साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन ने आनलाइन गेमिंग के जोखिम, अनजान लिंक और कॉल से बचने की दी जानकारी…

वर्तमान डिजिटल युग में जहाँ इंटरनेट और तकनीक ने हमारे जीवन को सरल एवं सुविधाजनक बनाया है, वहीं साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाएँ एक गंभीर चुनौती बनकर सामने आ रही हैं। विशेष रूप से बच्चों और किशोरों को ऑनलाइन दुनिया के खतरों से सुरक्षित रखना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से होली पब्लिक जूनियर स्कूल, दिल्ली गेट में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए एक विशेष साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित साइबर क्राइम एवं साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए अत्यंत सरल, रोचक एवं प्रभावशाली तरीके से सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन गेमिंग के जोखिम, अनजान लिंक एवं कॉल से होने वाली धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फर्जी प्रोफाइल तथा व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर रोहिणी तोमर एवं एडमिनिस्ट्रेटर अराध्य तोमर ने कहा कि आज के समय में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें जीवन की वास्तविक चुनौतियों और आधुनिक तकनीक से जुड़े खतरों के प्रति भी जागरूक बनाना आवश्यक है। बच्चे बहुत कम उम्र से ही मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करने लगे हैं। ऐसे में यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम उन्हें तकनीक का सही, सुरक्षित और सकारात्मक उपयोग करना सिखाएँ।

डॉ. टंडन ने बच्चों को समझाया कि इंटरनेट पर उपलब्ध प्रत्येक जानकारी या व्यक्ति पर आँख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए। अपना पासवर्ड, ओटीपी, फोटो एवं व्यक्तिगत जानकारियाँ किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन परेशानी या संदिग्ध गतिविधि होने पर उसे छिपाने के बजाय तुरंत अपने माता-पिता अथवा शिक्षकों को बताना चाहिए। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि डिजिटल दुनिया में जागरूकता, सतर्कता और जिम्मेदार व्यवहार ही साइबर अपराधों से बचाव के सबसे प्रभावी उपाय हैं।

संगोष्ठी में अभिभावकों की सहभागिता भी विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने माना कि आज बच्चों की पढ़ाई, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का अधिकतर हिस्सा डिजिटल माध्यमों पर निर्भर हो गया है। ऐसे में केवल बच्चों को मोबाइल देने या इंटरनेट के उपयोग की अनुमति देने से पहले उन्हें उसके सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी देना बेहद जरूरी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A passenger left his mobile phone behind inside a metro train in Agra; UPMRC staff returned it safely…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में मेट्रो के अंदर अपना मोबाइल भूल गया यात्री. यूपीएमआरसी के...

आगरा

Agra News: Young man dies after being struck by a train in Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत. परिजनों...

आगरा

Agra News: There is filth in the drains and piles of garbage; despite complaints, no action is being taken…#agranews

आगरालीक्स…पब्लिक वॉइस…इस मोहल्ले में नालियां चोक हैं, जगह जगह कूड़ा पड़ा है....

आगरा

Agra News: Tulsi-Saligram marriage festival celebrated at Shri Jagannath Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीजगन्नाथ मंदिर में मनाया तुलसी-सालिगराम विवाह महोत्सव. बारात का भव्य...

error: Content is protected !!