आगरालीक्स…आगरा में गुरुनानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियां. गुरुद्वारा गुरु का ताल में लगभग सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की होगी व्यवस्था. रंग बिरंगी लाइटों से सजावट आतिशबाजी होगी मुख्य आकर्षण
सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु ,गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसके चलते गुरुद्वारा गुरु का ताल में भी प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं गुरुद्वारा गुरु का लाल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने बताया कि गुरुद्वारा गुरु का ताल में आकर्षक लाइटिंग रंग-बिरंगे आतिशबाजी और गुरु का अटूट लंगर की विशेष व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गई है। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी ने बिखरे हुए समाज में एकता लाने की साक्षात सभी को नाम जपने किरत करने यानी काम करने और वड छकने अर्थात आपस में बताकर खाने की का संदेश दिया जो आज भी सिख धर्म के अनुयाई उसका निरंतर पालन कर रहे हैं।

संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने बताया प्रकाश पर्व के अवसर पर लगभग सवा लाख श्रद्धालु माथा टेक ने के लिए गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचते हैं। जिनमें केवल सिख समाज ही नहीं बल्कि सिंधी पंजाबी हिंदू के साथ-साथ सभी धर्म व जातियों के लोगों की मौजूदगी रहती है।गुरुद्वारा गुरु का ताल में प्रातः 4:00 बजे से ही संगत की आवाजाही शुरू हो जाती है जो रात्रि 1:00 बजे तक जारी रहती है। सुबह से ही गुरुबाणी के शबद गुरुद्वारे में गूंजने लगते हैं।गुरु नानक देव जी की ओर से शुरू किया गया लंगर भी यहां बहुत ही आदर व सत्कार के साथ संगत मैं वितरित किया जाता है।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मैथन के प्रधान कमलदीप सिंह ने बताया कि प्रकाश पर पर दिन का दीवान गुरुद्वारा में थन में प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सजेगा जबकि गुरुद्वारा गुरु का ताल में शाम के समय विशेष तौर पर आकर्षक लाइटिंग व आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी उन्होंने सभी नानक नाम लिया और संगत से गुरु घर में पहुंचकर हाजिरी लगाने की अपील की है।
गुरुद्वारा गुरु का ताल के मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया गुरुद्वारा गुरु का ताल का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक, साफ सफाई आदि के लिए निवेदन कर चुका है व अपने मांग पत्र विभिन्न अधिकारियों को सौंप चुका है। गुरुद्वारा गुरु का ताल में प्रकाश पर्व की तैयारियां तेजी से चल रही है ।व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के साथ-साथ आने वाली संगत की सुविधा के लिए गुरुद्वारे के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी निरंतर गुरुद्वारा के जत्थेदार बाबा राजेंद्र सिंह इंदौरिया ,बाबा अमरीक सिंह ,महंत हरपाल सिंह , ज्ञानी केवल सिंह, ग्रंथि हरबंस सिंह ,टीटू सिंह, हरनाम सिंह, आदि के साथ बैठक कर हर छोटे से छोटे बिंदु पर निगाह बनाए हुए हैं।