Sunday , 22 November 2026
Home आगरा Agra News: Lions Club Prayas in Agra facilitated the marriages of seven underprivileged girls…#agranews
आगरा

Agra News: Lions Club Prayas in Agra facilitated the marriages of seven underprivileged girls…#agranews

8

आगरालीक्स…आगरा में सात घोड़ों पर सवार होकर पहुंचे सात दूल्हे, लायंस क्लब प्रयास ने सात निर्धन कन्याओं का कराया कन्यादान, भावुक हुए परिजन, अतिथियों ने दिया नवदंपतियों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद

किसी पिता के लिए बेटी का विवाह उसके जीवन का सबसे भावुक पल होता है, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण जब यह सपना अधूरा रह जाए तो समाज की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। इसी जिम्मेदारी को आत्मीयता से निभाते हुए लायंस क्लब प्रयास ने सात निर्धन कन्याओं का कन्यादान कर उनके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत की। रविवार को दयालबाग के बूढ़ी के नगला स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सात दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर अपनी दुल्हनों को ब्याहने पहुंचे। बैंड-बाजों और मंगलगीतों के बीच सातों जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और सात वचनों के साथ जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान विवाह की खुशियों के साथ परिजनों की आंखें भी कई बार नम हो गईं।

समारोह की मुख्य अतिथि एडीजी आगरा की पत्नी शेफाली भगत ने कहा कि लायंस क्लब प्रयास का यह बेहद खूबसूरत और सराहनीय प्रयास है। हर जोड़े के लिए विवाह जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। किसी जरूरतमंद परिवार के इस सपने को साकार करने में सहयोग देना सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा है। विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। लायंस क्लब प्रयास ने सात कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी निभाकर अनुकरणीय कार्य किया है। सभी नवदंपतियों को सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं। क्लब की पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने बताया कि सातों जोड़ों को क्लब की ओर से सोने-चांदी के आभूषण, मंगलसूत्र सहित गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया गया, ताकि बेटियां अपने नए जीवन की शुरुआत सम्मान और खुशियों के साथ कर सकें।

अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल विवाह संपन्न कराना नहीं, बल्कि उन परिवारों की चिंता और जिम्मेदारी को साझा करना है, जो आर्थिक परिस्थितियों के कारण अपनी बेटियों के विवाह को लेकर चिंतित रहते हैं। सात बेटियों को नए जीवन की दहलीज तक पहुंचाना क्लब के लिए गर्व और आत्मसंतोष का विषय है।
समारोह के अंत में अतिथियों एवं क्लब पदाधिकारियों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर भावपूर्ण विदाई दी। संचालन अशु मित्तल ने किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल, सचिव आलोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पुनीत बागला, संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल, संस्थापक सचिव विनीत खेड़ा, अनिल मगन, रेनू भगत, आशु जैन, नूतन बजाज, तनुजा मांगलिक, रितेश मांगलिक, मंजू शाह, संजीव चंद्रा, ईरा खेरा, राखी, गरिमा हेमदेव, गरिमा मांगलिक आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Wedding procession in Agra attacked with sticks and clubs; five injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घात लगाकर लौटी बारात पर लाठी डंडों से हमला. बच्चों...

आगरा

Agra News: The touching drama of Raja Harishchandra was performed in Agra. The audience’s eyes were moist….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हुई राजा हरिश्चंद्र की मार्मिक लीला. दर्शकों की आंखें की...

आगरा

Agra News: A passenger left his mobile phone behind inside a metro train in Agra; UPMRC staff returned it safely…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में मेट्रो के अंदर अपना मोबाइल भूल गया यात्री. यूपीएमआरसी के...

आगरा

Agra News: Cybersecurity expert Dr. Rakshit Tandon raised awareness among students regarding cyber risks and protective measures

आगरालीक्स…आगरा में स्टूडेंट्स को बताया आनलाइन दुनिया के खतरे. साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ...

error: Content is protected !!