आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट. सुबह हल्का कोहरा भी छाया. जानिए मौसम का अपडेट
आगरा में सर्दी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह और शाम को सर्दी पड़ रही है और लोग गर्म कपड़ों में भी दिखाई दे रहे हैं. दिन में धूप निकल रही है जिसके कारण मौसम सामान्य बना हुआ था लेकिन आज दोपहर में धूप के बीच ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहा जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में तीन चार दिन के अंदर तेजी से सर्दी बढ़ेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 23/11/26) 27.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/11/26) 13.4
Departure from Normal(oC) NA