आगरालीक्स आगरा में आज रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक रावली पुल पूरी तरह से बंद रहेगा। सुबह पांच से रात 11 बजे तक ट्रैक्टर टॉली पर प्रतिबंध, एमजी रोड पर नहीं चलेंगे मोटर लगाकर चल रहे तीन पहिया वाहन।
आगरा मेट्रो में रावली पुल पर स्टील स्पैन यानी लोहे के पुल का काम चल रहा है, इसके लिए बड़ा गर्डर डाला जाना हैं। यह काम गुरुवार रात में होगा इसके लिए गुरुवार रात 12 बजे से शुक्रवार सुबह 4 बजे तक रावली पुल पूरी तरह से बंद रहेगा। साईं की तकिया से कोई वाहन कलक्ट्रेट की तरफ नहीं आ सकेगा इसी तरह से कलक्ट्रेट की तरफ से कोई वाहन छीपीटोला की तरफ नहीं जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
सुबह 5 से रात 11 बजे तक ट्रैक्टर ट्रॉली पर प्रतिबंध
इसके साथ ही आगरा शहर के अंदर सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक ट्रैक्टर ट्रॉली पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोई भी ट्रैक्टर ट्रॉली शहर के अंदर नहीं आएगी इन्हें बाहर के रास्ते से जाना होगा। एमजी रोड से क्लब चौराहे तक मोटर लगाकर चल रहे तीन पहिया वाहनों पर भी रोक लगाई गई है।
एकल मार्ग किए गए घोषित
सेंट पीटर्स सेंट पैक्ट्रिस की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए एकल मार्ग की व्यवस्था की गई है
सुल्तानगंज की पुलिया से नेहरू नगर की तरफ जाने वाले सर्विस रोड को एकल कर दिया गया है इस पर दोनों तरफ से वाहन नहीं जाएंगे
सुल्तानगंज की पुलिया से विजय नगर कॉलोनी की तरफ भी हॉस्टल की तरफ होकर वाहन जाएंगे