Sunday , 21 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Chemical factory catches fire in Agra
टॉप न्यूज़

Chemical factory catches fire in Agra

133

आगरालीक्स …आगरा में केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ भीषण आग, फैक्ट्री की छत गिरी, दमकल और पुलिस की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है।
सोमवार को आगरा के सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बिन्नी प्राइवेट लिमिटेड केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गई और फैक्ट्री में तेज धमाके होने लगे। आस पास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फैक्ट्री की छत गिरने के बाद आग की लपटें और तेज हो गई। दमकल और पुलिस कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास कर रहे हैं।
19 जनवरी को जूता फैक्ट्री में लगी आग
आगरा में आधी रात को जूता फैक्र्टी में लगी भीषण आग से अफरा तफरी मच गई। फैक्र्टी रिहायशी इलाके में होने से लोग घरों से बाहर निकल आए। फायर बिग्रेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र की जमाम खाने वाली गली में मोहम्मद अफजाल की जूते की फैक्र्टी और गोदाम है। गुरुवार रात 1. 30 बजे गोदाम से आग की लपटें उठने लगी, देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। आग की तेज लपटों से आस पास के घरों से लोग बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन लपटें तेज होती गईं।
फायर बिग्रेड की टीम ने पाया काबू
रिहायशी इलाके में आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की कई गाडियां पहुंच गईं, टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गोदाम जलकर स्वाह हो चुका था। इसमें लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आग के कारणों की जांच चल रही है, शॉर्ट सर्किट से भी आग लगने की आशंका है।

फाइल फोटो

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Spurious ghee was being made from refined oil in Tundla; the FSDA seized 34 tins of ghee…#tundala

आगरालीक्स…आगरा से सटे टूंडला में रिफाइंड से बन रहा था नकली घी....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: After a day of intense sunshine in Agra, the weather changed as evening set in; rain is likely…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सुबह से तेज धूप के बाद शाम होने के बाद...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : 10 Vegetarian Foods Rich in Protein: Dietitian’s Recommendations

आगरालीक्स…आगरा में वेजिटेरियंस की सबसे बड़ी चिंता है कि शरीर को प्रोटीन...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

error: Content is protected !!