आगरालीक्स ….आगरालीक्स देश भर में विरोध के बाद आगरा में पदमावत रिलीज, कडी पुलिस सुरक्षा के बीच पहला प्रीमियर शो हाउस फुल, नौ बजे से सर्व मल्टीप्लेक्स में दूसरा शो चल रहा है, यह भी हाउस फुल है।
आगरा में संजय लीला भंसाली की मूवी पदमावत की रिलीज को लेकर हो रहे विरोध के बाद बुधवार को सर्व मल्टीप्लेक्स में दो प्रीमियर शो हुए, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह, एडीएम सिटी केपी सिंह सहित पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पदमावत का प्रीमियर शो देखने के लिए भीड उमडी। शाम छह बजे से पहला प्रीमियर शो हाउस फुल रहा, दूसरा शो रात नौ बजे से था यह भी हाउस फुल रहा।
पुलिस और मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात, कर सकेंगे शांति पूर्वक विरोध

बुधवार को पदमावत के प्रीमियर शो हुए, गुरुवार से संजय टॉकीज, मेहर सहित शहर के मल्टीप्लेक्स में मूवी रिलीज होगी, विरोध को देखते हुए सभी हॉल में मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की गई है। पदमावत का विरोध कर रहे संगठनों से एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह, एडीएम सिटी केपी सिंह ने राष्ट्रीय राजपूताना यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिकरवार को वार्तालाप के लिए कलेक्ट्रेट बुलाया। इसमें उन्होंने साफ चेतावनी दी कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तोड़फोड़ आदि अप्रिय घटना को अंजाम दिया गया तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन्हें शांतिपूर्वक विरोध करने की अनुमति दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पदमावत रिलीज हो रही है, इसका विरोध करने वालों को अरेस्ट किया जाएगा।

क्या रही दर्शकों की प्रतिक्रिया
सर्व मल्टीप्लेक्स में पदमावत का प्रीमियर शो देखने वालों ने दीपिका पादुकोण के अभिनय की तारीफ की है। मूवी को पसंद करने के साथ प्रीमियर शो की टिकट सोशल मीडिया पर शेयर की है। फिल्म में शाहिद की एक्टिंग ने चुंबक का काम किया। रणवीर ने फिल्म में बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है।’प्रचिता पांडेय ने ट्वीट कर पद्मावत की तारीफ की और कहा, ‘फिल्म में दीपिका की एक्टिंग का जवाब नहीं। लाइफटाइम परफॉर्मेंस। क्या ग्रेस था, क्या शालीनता थी। स्पीचलेस’। प्रचिता के ट्वीट के जवाब में दीपिका ने कहा, ‘थैंक्यू सो मछ प्रचिता’
भाजपा नेता पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा नहीं देखना चाहता पदमावत
पदमावत के विरोध के बीच भाजपा नेता पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने अपील की है कि सिनेमाघरों में पदमावत न दिखाई जाए, मूवी में हमेशा से ही ठाकुर और जमीदारों को बेड करेक्टर के रूप में दिखाया जाता है, मेवाडा घराने के बाद में मूवी में गलत तथ्य नहीं दिखाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वे पदमावत नहीं देखना चाहते हैं।
be among the first few to watch #Padmaavat today! Book your tickets to an exclusive preview NOW on Book My Show! https://t.co/2pR4DDkMMz & Paytm: https://t.co/G9CAkd92HD #PadmaavatPreviewToday @filmPadmaavat @RanveerOfficial @shahidkapoorhttps://t.co/GmphfTKizL
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) January 24, 2018