आगरालीक्स… कासगंज में खूनी संघर्ष के बाद भडकी हिंसा पर काबू पाने के लिए हाईटेक पुलिसिंग, ड्रोन कैमरे से उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है, इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। धारा 144 लागू करते हुए इंटरनेट सेवा 28 जनवरी रात 10 बजे तक ठप कर दी गई है। वहीं, सीमाओं को सील कर दिया है, कासगंज में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
26 जनवरी को कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालते समय एबीवीवी और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और समुदाय विशेष के युवाओं के बीच विवाद के बाद मारपीट और फायिरंग होने लगी थी। साम्प्रदायिक बवाल शहर में पफैलने के बाद हुई फायरिंग में एबीवीपी के कार्यकर्ता चंदन गुप्ता 22 की गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार सुबह अंतिमसंस्कार से पहले शव को रखकर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। सीएम योगी आदित्यनाथ के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
बस और एंबुलेंस में लगाई गई
चंदन गुप्ता का अंतिम संस्कार कर लौट रही भीड ने बस और खाली मकान में आग लगा दी, इसके बाद शहर भर में हिंसह झडपे होने लगी, पुलिस ने उपद्रवियों को खदेडा लेकिन अलग अलग जगह से आगजनी की सूचना आने लगी।
ड्रोन कैमरे से निगरानी
इसके बाद अलीगढ पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी शुरू की, जिस स्थान पर भीड दिखाई दी पुलिस ने उन्हें खदेड दिया।
@Uppolice
कासगंज में रखी जा रही ड्रोन कैमरे से संदिग्धों पर नजर। #kasganj में हुए उपद्रव की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ से ड्रोन कैमरा टीम को बुलाया गया। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों बिलराम गेट,सोरों गेट,सहावर गेट,नदरई गेट आदि पर ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर । pic.twitter.com/xZLijAA2QR— KASGANJ POLICE (@kasganjpolice) January 27, 2018
50 से ज्यादा अरेस्ट, इंटरनेट ठप
कासगंज बवाल में पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को अरेस्ट किया है, अफवाह पर काबू पाने के लिए धारा 144 लगाते हुए 27 जनवरी शाम पांच बजे से 28 जनवरी रात 10 बजे तक इंटरनेट सर्विस ठप कर दी है। कासगंज क्षेत्र में सभी मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी की इंटरनेट सर्विस ठप कर दी गई है, जिससे सोशल मीडिया से अफवाह न फैल सके।
#Kasganj: आगरा एडीजी अजय आनंद का बयान- हिंसा में अभी तक 9 लोग गिरफ्तार, धारा 144 तोड़ने के आरोप में 39 लोग गिरफ्तार। @adgzoneagra @kasganjpolice
— भारत समाचार (@bstvlive) January 27, 2018
साध्वी प्राची ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया अल्टीमेटम
एटा सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू भैया के राज पैलेस आवास पर साध्वी प्राची ने कहा कि कासगंज में तिरंगा यात्रा पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 24 घण्टे में कार्रवाई नहीं हुई तो कासगंज जाएंगी, उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ से सीधे फोन से बात हुई है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
