आगरालीक्स… आगरा के आशा ज्योति केंद्र की प्रभारी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज, उन पर आठ हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं, रिश्वत के लिए धमकी दी गई। इस मामले में थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय में आशा ज्योति केंद्र हैं, यहां पुलिस द्वारा महिलाओं को भेजा जाता है। इसकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रजनी वर्मा पर आठ हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
धमकी देकर रिश्वत लेने के आरोप
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मीनू शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि आशा ज्योति केंद्र की प्रभारी रजनी वर्मा ने धमकी देकर आठ हजार रुपये की रिश्वत ली, इस मामले की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विवादों में केंद्र
आशा ज्योति केंद्र विवादों में हैं, पिछले कुछ समय से कई तरह के आरोप लग चुके हैं, सोशल मीडिया पर कुछ फोटो भी वायरल हुए थे ,आशा ज्योति केंद्र में युवतियों से मुलाकात करने आए युवक के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।