
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में डायट कार्यालय से शिक्षकों ने जुलूस शुरू किया। बीएसए कार्यालय के बाहर पहुंचकर शिक्षक धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। शिक्षकों का आक्रोश देखते हुए बीएसए कार्यालय से निकल गए। इसके बाद उन्होंने कार्यालय का गेट बंद कर उस पर ताला डाल दिया। घंटों कर्मचारी अंदर बंद रहे। दोपहर करीब दो बजे बीएसए धरनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ताला खुलवाया। इसके बाद शिक्षिकाओं ने कार्यालय में डेरा डाल लिया। शिक्षकों ने कहा कि उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। विद्यालय खोलने है तो उन्हें 40 दिन का उपार्जित अवकाश या वेतन दिया जाए। बीएसए ने शिक्षकों से ज्ञापन लेकर शासन को समस्या से अवगत कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलामंत्री बृजेश दीक्षित, बीपी बघेल, जितेंद्र सिकरवार, धर्मेद्र कंसाना, बबीता वर्मा, कीर्ति रानी, निशा सिंह, जागृति शर्मा, संध्या सिंह आदि उपस्थित रहीं।शिक्षक नेताओं ने कहा कि सभी शिक्षक मिड-डे मील में छात्रों की वास्तविक उपस्थिति दर्ज करें। जहां बच्चे नहीं आ रहे, वहां पर जीरो का बटन दबाकर सूचना प्रेषित करें।
Leave a comment