आगरालीक्स.. आगरा में बैंक आॅफ बडौदा में चोरों ने लगाई सेंध, एक घंटे तक बैंक में रहे, स्ट्रोग रूम तक पहुंच गए, सीसीटीवी में टॉर्च की रोशनी के साथ कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं लेकिन चेहरे स्पष्ट नहीं है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
आगरा के यमुना पार में हाईवे पर बैंक आॅफ बडौदा है। शुक्रवार सुबह बैंक की दीवार में सेंध को देख अधिकारियों के होश उड गए। बैंक के अंदर कई ताले टूटे हुए थे, स्ट्रोग रूम के ताले टूटे हुए थे। स्ट्रॉग रूम के अंदर जिस अलमारी में कैश रखा था, उसे भी चोरों ने तोडने की कोशिश की लेकिन वे ताला नहीं तोड सके। बैंक में सेंध की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
तीन बजे से पहले बैंक में घुसे चोर
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इसमें 2 .40 बजे बैंक की टॉयलेट की दीवार में सेंध लगाने के बाद चोर अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। बैंक के अंदर चोर करीब एक घंटे तक रहे। चोरों ने स्ट्राग रूम का ताला तोड दिया, इसके बाद अंदर घुस गए और कैश निकालने के लिए अलमारी का ताला तोडने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। बैंक के अंदर करीब 10 लाख का कैश रखा हुआ था।
सीसीटीवी में दिखाई दे रही टॉर्च
चोरों ने बैंक के अंदर घुसने के कुछ देर बाद सीसीटीवी के तार भी काट दिए, जिस समय की रिकॉर्डिंग है उसमें टॉर्च दिखाई दे रही है, अंधेरे में चोरों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे हैं।
नहीं बजा अलार्म
बैंक में चोरों के घुसने के बाद सिक्योरिटी अलार्म भी नहीं बजा, इसके चलते चोर करीब एक घंटे तक बैंक में ही घूमते रहे। कैश निकालने की कोशिश की लेकिन ताला नहीं तोड सके। बताया जा रहा है कि बैंक आॅफ बडौदा की शाखा यमुना पार में 10 साल पहले खुली थी। सीओ छत्ता सहित पुलिस फोर्स छानबीन में जुटा हुआ है।