आगरालीक्स… आगरा में ताजमहोत्सव 2018 का रविवार को आगाज होगा, 27 फरवरी तक चलने वाले समारोह में हर रोज मुक्ताकाशीय मंच पर प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही यूपी सहित अन्य प्रदेशों की स्टॉल से लोग खरीददारी कर सकेंगे। मस्ती के साथ पफूड फेस्ट और झूले भी होंगे। शनिवार को प्रेसवार्ता में कमिश्नर ने 18 फरवरी से शुरू हो रहे ताजमहोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
महोत्सव का शुभारंभ 18 फरवरी को श्रीराम भारती कला केद्र द्वारा श्रीराम पर नृत्य नाटिका से होगी। महोत्सव मे इस बार बॉलीवुड कलाकारो मे पहली प्रस्तुति 20 फरवरी को पार्श्व गायिका भूमि त्रिवेदी की होगी। भूमि ने राम चाहे लीला.., उड़ी उड़ी जाए.. जैसे गीतो को आवाज दी है।शिल्पग्राम के मुख्य मंच पर कार्यक्रम
18 फरवरी: श्रीराम भारती कला केद्र द्वारा श्रीराम पर नृत्य नाटिका।
19 फरवरी: मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति।
20 फरवरी: बॉलीवुड नाइट मे गायिका भूमि त्रिवेदी।
21 फरवरी: असलम साबरी की कव्वाली।
22 फरवरी: बॉलीवुड नाइट मे विपिन सचदेवा और पुणे का ब्लैक एंड व्हाइट ग्रुप।
23 फरवरी: मुशायरा।
24 फरवरी: कवि सम्मेलन।
25 फरवरी: बॉलीवुड नाइट को कलाकार तय होना है।
26 फरवरी: बॉलीवुड नाइट मे गायक आदित्य नारायण।
27 फरवरी: बॉलीवुड नाइट मे गायिका पलक मुच्छल व पलाश मुच्छल।
365 स्टॉल लगेंगी
इस बार महोत्सव की थीम ‘धरोहर’ चुनी गई है। इसी के अनुरूप इस बार महोत्सव के लिए शिल्पग्राम में सजावट की गई है। महोत्सव में इस बार करीब 365 स्टॉल लगाई जा रही हैं। इनमें से करीब 275 स्टॉल देशभर से आने वाले शिल्पियों के लिए रहेंगी। महोत्सव में शिल्पियों का पहुंचना शुरू हो गया है। शिल्प -सहारनपुर का वुड क्राफ्ट -कश्मीर का सूट एवं पशमीना शॉल -गुरुग्राम का टेराकोटा -प. बंगाल की कांथा साड़ी -वाराणसी की सिल्क साड़ी -बिहार का सिल्क वस्त्र -भदोही का कारपेट -लखनऊ का चिकन वस्त्र -आंध्र प्रदेश का क्रोशिया व सिल्क वस्त्र -प्रतापगढ़ का आंवला उत्पाद -असोम का केन फर्नीचर -गुजरात का शॉल -खुर्जा की क्रॉकरी -संभल का बोनक्राफ्ट -पिलखुआ की चादर -पंजाब की फुलकारी। यहां से आएंगे शिल्पी भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय हथकरघा विभाग के 53 शिल्पी महोत्सव में आमंत्रित किए हैं।
ये रहेगा टिकट का शुल्क
पांच साल तक के बच्चे निशुल्क
पांच से 10 साल तक के बच्चे 10 रुपये
आम लोगों के लिए टिकट 50 रुपये