Monday , 22 June 2026
Home बिगलीक्स Medical education minister Ashutosh Tandon inspection in SN Medical college Agra
बिगलीक्स

Medical education minister Ashutosh Tandon inspection in SN Medical college Agra

122

आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोश टंडन ने पुरानी सरकारों पर ठीकरा फोडते हुए एक साल में कॉलेज के कायाकल्प का दावा किया है। इसके लिए एसएन में ई हॉस्पिटल के साथ ही 200 करोड से सुपर स्पेशलिटी विंग बननी है।
रविवार दोपहर में चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने पुरानी ओपीडी को देखा, इसी जगह पर 200 करोड से सुपर स्पेशलिटी विंग बनाई जानी है। इसमें आठ स्पेशलिटी होंगी, छह मंजिल की बिन्डिंग में 200 बेड होंगे और 45 बेड का आईसीयू बनाया जाएगा। यह काम तीन साल में पूरा होना है, 25 पफरवरी को लखनउ में सुपर स्पेशलिटी विंग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
ई हॉस्पिटल से एसएन की बदलेगी तस्वीर
एसएन सहित प्रदेश के पुराने छह मेडिकल कॉलेजों में ई हॉस्पिटल की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके बाद मरीजों की रिपोर्ट से लेकर डॉक्टर और मेडिकल छात्रों की अटेंडेंस भी आॅनलाइन हो जाएगी। दवाओं का रिकॉर्ड भी आॅनलाइन रहेगा, इसे कोई भी देख सकेगा।
डॉक्टरों की भर्ती के बाद प्राइवेट प्रैक्टिस पर नकेल
इससे पहले सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षकों की कमी है। इसे पूरा करने के लिए सेवानिव्रत्त की उम्र 65 से बढाकर 70 साल करने का प्रस्ताव एमसीआई को भेजा गया है। इसके साथ ही सरकारी मेडिकल कॉलेज से यूजी और पीजी करने वाले छात्रों को एक साल सरकारी अस्पताल में अपनी सेवाएं देनी होगी। प्रदेश में 2000 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट है, इस तरह से डॉक्टरों की कमी पूरी की जा सकेगी।
अम्रत फार्मेसी से सस्ती दवाएं
मरीजों को जो दवाएं एसएन में नहीं मिल रही हैं वे दवाएं उन्हें सस्ती दर पर मिल सकेंगी, इसके लिए दो महीने में अम्रत फार्मेसी खोली जाएंगी। यहां सस्ती दर पर मरीजों को दवाएं मिल सकेंगी। इस दौरान प्राचार्य डॉ सरोज सिंह ने एसएन के प्रस्ताव सहित अन्य जानकारी दी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: More than 50 artists delivered an impressive performance of the ‘Dr. Hedgewar’ mega-play at Agra’s Sursadan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में 50 से अधिक कलाकारों ने किया डॉ. हेडगेवार...

बिगलीक्स

NEET UG Re Exam 2026 : Easy questions of Biology, Chemistry & Physics tough, Reaction of Aspirants in Agra

आगरालीक्स…नीट यूजी री एग्जाम में बायोलॉली के प्रश्नों से खिले चेहरे, केमिस्ट्री...

बिगलीक्स

Agra News: West Delhi Businessman Found dead in Hotel Room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में दिल्ली के कारोबारी ने होटल के कमरे में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Young man shoots himself in hotel room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…सनसनीखेज, आगरा में होटल के कमरे में युवक ने खुद को मारी...

error: Content is protected !!