आगरालीक्स …आगरा में रोमांच से भरी द आगरा ताज कार रैली के पांचवें एडिशन की घोषणा की गई, टाइम-स्पीड-डिस्टेन्स फार्मेट पर 400 किमी0 की कार रैली में कुछ खास होगा। बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम गौरव दयाल ने बताया कि जिला प्रशासन, उ0प्र0 पर्यटन एवं मोटर स्पोर्ट क्लब आगरा के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘द आगरा ताज कार रैली’’ का आयोजन दिनांक 13 से 15 अप्रैल, 2018 को किया जा रहा है।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि यह रैली टी.एस.डी. (टाइम-स्पीड-डिस्टेन्स) फाॅर्मेट में होगी। प्रतिभागियों को करीब 350 से 400 किमी0 गाड़ी चलानी होगी। मोटर स्पोर्ट क्लब के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि स्थानीय प्रतिभागियों की गाड़ियों की स्क्रुटनी आगरा के प्रतिभागियों के लिए 8 अप्रैल को प्रस्तावित है और आगरा के बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए 13 अप्रैल है। हरविजय वाहिया ने बताया कि प्रतिभागियों को 8 व 13 अप्रैल को होटल ‘क्लार्क शीराज़’ में रैली की सारी जानकारियाँ दी जायेंगी।
पर्यटन विभाग के दिनेश कुमार ने बताया कि रैली को आयोजित करने का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना के लिए किया जा रहा है जिसमें आगरा के अलावा चंबल, फतेहपुर सीकरी आदि स्थानों को जोड़ा गया है।
ये हैं श्रेणियां

ताज कार रैली को -लेडीज़ टीम, मिक्स्ड कपल्स, प्रोफेशनल्स, अमेच्योर, आगरा आदि। प्रत्येक श्रेणी में अलग-अलग विजेता होंगे। इसमें गाड़ियाँ तेज स्पीड से न चलाते हुए बल्कि नियंत्रित गति में गाड़ी से निश्चित जगह पर पहुँचना होगा। रैली के पुरस्कार वितरण समारोह में एशिया पैसेफिक के पांच बार के विजेता चैंपियन गौरव गिल की उपस्थिति रहेगी। गौरव गिल के नाम ऐशिया पेसिफिक चैंपियन के साथ-साथ नेशनल रैली चैंपियन और नेशनल रोड रेसिंग चैंपियन जैसे खिताब भी हैं।