आगरालीक्स… आगरा में विशेषज्ञों ने बताया कि छात्र पौधे की तरह हैं, उन्हें जैसा खाद मिलेगा, वे वैसे ही फल देंगे। आगरा के डॉ भीमरा आंबेडकर विवि के आईटीएचएम द्वारा बुधवार को आयोजित कार्यशाला में शिक्षा के प्रबंधन पर चर्चा की गई।
डॉ० भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में आईटीएचएम की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता मैरी माउंट विश्वविद्यालय, यूएसए की प्रो. बेहनाज़ कुइगली और प्रो. बेहरोख बेहबाहनी, प्रो एस.के. शर्मा रहे और मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० अरविन्द कुमार दीक्षित रहे।
मुख्य वक्ता मैरी माउंट विश्वविद्यालय, यूएसए की प्रो. बेहनाज़ कुइगली ने कहा कि छात्रों को जैसी शिक्षा दी जाएगी उसी प्रकार से वह भविष्य में कार्य करेंगे इसलिए उच्च शिक्षा का आधार ही भविष्य मजबूत करता है। प्रो. बेहरोख और प्रो एस.के. शर्मा ने भी अच्छी शिक्षा पर जोर देने की बात कही। डॉ० लवकुश मिश्रा ने कहा कि आईटीएचएम के छात्र-छात्राएं कई वर्षो से ताज महोत्सव के आयोजन में सहयोग कर रहे है साथ ही साथ अन्य सरकारी कार्यक्रमों में भी प्रबंधन के लिए जाते है। क्यूंकि किताबी शिक्षा के साथ-साथ व्यावाहरिक शिक्षा अच्छे भविष्य का महत्वपूर्ण अंग है। मुख्य अतिथि डॉ० अरविन्द कुमार दीक्षित ने कहा कि वह भारत जीवन दर्शन के आधार पर कार्य और भविष्य की तैयारी करें। इसके अलावा अतिथियो को मोमेंटो भेट किया गया। मोमेंटो में ताज महल की आकृति देखकर प्रो. बेहनाज़ बहुत प्रसन्न हुई और डॉ० लवकुश मिश्रा का धन्यवाद दिया। इस दौरान डॉ० डी.एस. यादव, प्रो. यू.एन. शुक्ला, डॉ० गिरजाशंकर शर्मा, डॉ० अमित सिंह, डॉ० प्रज्ञा पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।