आगरालीक्स… आगरा में लायंस क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्षों को सम्मानित किया गया। कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। नर सेवा ही नारायण की सेवा है। और इस बात को लॉयन्स क्लब भली भाति समझता है और हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा व सहायता के लिए तत्पर रहता है। यह कहना था लॉयन्स क्लब के गवर्नर पारस अग्रवाल का। यह बात उन्होंने रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित शंकर रिसोर्ट में क्लब द्वारा आयोजित 100 से अधिक पूर्व मंडलाध्यक्षों व एमजेएफ के स्वागत समारोह में कही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप जलाकर किया गया। समारोह में आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, भर्तना, बुलंदशहर, कासगंज के सदस्यों ने भाग लिया। समाज के हमेशा समर्पित रहने व सेवा भाव के कार्य करने के लिए 100 से अधिक क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्षों व एमजेएफ को स्मृति चिन्ह प्रदान कर मंडलाध्यक्ष पारस अग्रवाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष जितेन्द्र चौहान व एमजेएफ मुकेश गर्ग ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। एक तरफ पंजाब का भांगड़ा था तो दूसरी ओर राजस्थानी नृत्य के रंग बिरंगे रंग। संचालन अजय भार्गव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडलीय सचिव हर्ष गोयल, मंडलीय कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, मंडलीय पीआरओ सोरभ अग्रवाल, उपमंडलाध्यक्ष वीके गुप्ता, उपमंडलाध्यक्ष (द्वितीय) मधु सिंह, संजय बंसल आदि मौजूद थे।