आगरालीक्स.. अब आगरा यूपी की सांस्क्रतिक राजधानी होगी, आगरा में ताजमहोत्सव के मंच से डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि आगरा ऐतिहासिक श्रंगार, ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है।
मंगलवार को ताजमहोत्सव में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ राजनैतिक राजधानी है तो यूपी की सांस्क्रतिक राजाधानी या सांस्क्रतिक केंद्र कहें तो वह आगरा ही है। ताजमहोत्सव को 27 साल हो चुके हैं, इसका समापन भी 27 फरवरी को है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी दिवस मनाया, इसी तरह से ताजमहोत्सव को भी भव्य बनाया जाए। इसमें स्थानीय कलाकारों को तवज्जो दी जाए। यहां के स्थानीय कलाकारों को दूर दूर तक लोग जाने यह उददेश्य होना चाहिए।
आगरा को धार्मिक पर्यटन के लिए करें केस
डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या में दीवाली मनाई, लाखों लोग आए, वे होटल में ठहरे, इससे वहां के लोगों को रोजगार मिला। ताजमहोत्सव की थीम तैयार कर ऐसा आयोजन किया जाए, जिससे देश विदेश से पर्यटक ताजमहोत्सव को देखने आएं। एक तरफ मनोरंजन करें, कला का प्रदर्शन करें, आमदनी करें और आगरा की सांस्क्रतिक गतिविधियों को बढाएं। जिससे यहां आने वाले लोग वाह ताज के साथ वाह ताजमहोत्सव भी कहें। बरसाने की होली में भीड देखने वाली थी, इससे धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन भी बढा, यूपी में धार्मिक पर्यटन का बडा क्षेत्र है। इससे आय का अर्जन हो, इस दिशा में काम करना होगा। जिससे ताजमहल के साथ ही मंदिरों को भी देखें। उन्होंने कहा कि मैं मंडलायुक्त से कहुंगा कि ताजमहल देखने आ रहे पर्यटक खजुराहों की जगह यूपी के मंदिरों को देखने जाएं, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके लिए शासन भी काम कर रहा है।