Saturday , 25 April 2026
Home बिगलीक्स Fir lodged against singer Palak Muchhal brother Palash Muchhal in Agra
बिगलीक्स

Fir lodged against singer Palak Muchhal brother Palash Muchhal in Agra

116

आगरालीक्स.. आगरा में प्रेम रतन धन पायो फेम बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल के भाई पलाश मुच्छल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ताजमहोत्सव आयोजन समिति की तहरीर पर थाना ताजगंज में सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
27 फरवरी को ताजमहोत्सव के समापन पर सिंगर पलक मुच्छल प्रस्तुति दे रहीं थी, इसी दौरान आयोजन समिति के गजल गायक सुधीर नारायण ने उनसे होली के गीत के की फरमाइश की, इस पर पलक मुच्छल की मां अमिता भडक गईं, विवाद गर्माने पर पलक मुच्छल के भाई पलाश ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। मीडिया में मामला आने के बाद
बुधवार को आयोजन समिति ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। बुधवार को सुधीर नारायण द्वारा थाना ताजगंज में तहरीर दी गई। थाना ताजगंज के इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पलाश मुच्छाल के खिलाफ मारपीट की धारा 323, गाली देने की धारा 504, धमकी देने की 506, सरकारी काम में बाधा की 332 और तोड़फोड़ करने की 427 लगाई गई हैं।
हंगामे के बाद शो बीच में छोडा
थप्पड जडते ही जमकर हंगामा होने लगा, स्टेज पर हंगाम के बाद दर्शक भी हंगामा करने लगे। ऐसे में पलक मुच्छल बीच में ही शो छोडकर चली गईं। पलक मुच्छल, पलाश मुच्छल और उनकी मां अमिता को सुरक्षा कर्मियों ने ग्रीन रूम में बिठा दिया, आयोजक उन्हें समझाने में जुटे रहे, जिससे वे स्टेज पर पहुंचकर प्रस्तुति दें।
सार्वजनिक रूप से मांफी मांगने
पलक मुच्छल ने कहा कि मैं यह शो नहीं कर सकती हूं, आपकी हिम्मत कैसे हुई कि मेरी मां के साथ बदसुलूकी की, क्या कोई आपकी मां से बदसुलूकी करे तो आप क्या करेंगी, माइक पर नहीं, अभी ऐसे मांफी मांगो हाथ, जोड कर उन्होंने कहा कि अभी यहां पर माफी मांगो, मैं अब यह शो नहीं कर सकती हूं। अगर तुम चाहते हो कि मैं शो कन्टीन्यू करूं तो मांफी मांगो।
वीडियो के लिए क्लिक करें

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Case filed against builder after Canara Bank building collapsed due to excavation in the basement of a mall in Agra…#agra

आगरालीक्स…आगरालीक्स…आगरा में मॉल के बेसमेंट की खुदाई से केनरा बैंक के ढहने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast from 25th April due to western disturbance

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा, कल...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 25th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 25 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ आप...

बिगलीक्स

Agra Live News: UP Police Home Guard Recruitment Exam to be Held at 28 Centers in Agra; DM Inspects Arrangements at Examination Centers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 28 केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती परीक्षा. 25,...

error: Content is protected !!