आगरालीक्स.. आगरा में होली के रंगों में विदेशी पर्यटकों ने मस्ती में ठुमके लगाए तो डॉक्टर भी पीछे नहीं रहे। गुलाल के साथ ही होली के रंगों की मस्ती में मस्त होकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
शुक्रवार सुबह आठ बजे से होली शुरू हुई, 10 बजे तक बच्चों ने जमकर होली में रंग उडाया, इसके बाद युवाओं ने होली खेली। दोपहर 12 बजे के बाद पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर हाई पिच म्युजिक के बीच होली का सेलीब्रेशन शुरू हुआ। सिकंदरा बोदला डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा पार्क में होली पर जमकर मस्ती की, डॉक्टर और उनके परिजनों के लिए गेम आयोजित किए गए, एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और डांस भी किया।
होली की मस्ती में खो गए विदेशी पर्यटक
वहीं, विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल के आस पास होली पर जमकर मस्ती की। कलाक्रति में आयोजिन होली समारोह में विदेशी पर्यटकों ने गानों पर जमकर डांस किया, गुलाल और रंग के बीच में डांस का सिलसिला चलता रहा।
फैमिली संग की मस्ती
होली पर तमाम लोगों ने अपनी फैमिली के साथ मस्ती की, दोपहर 12 बजे के बाद लोग घरों में एकत्रित हुए और परिजनों के साथ होली खेली, इसमें भी जमकर मस्ती की गई।
फेसबुक लाइव और सेल्फी
इस बार होली पर फेसबुक लाइव और सेल्फी लेने का क्रेज लिया, लोगों ने चेहरे पर गुलाल लगाया और फोटो लेकर फेसबुक पर शेयर किए। वहीं, तमाम लोगों ने अपनी होली को लोगों से साझा करने के लिए फेसबुक लाइव किया।