Saturday , 25 April 2026
Home बिगलीक्स Rain & Ole in Agra, Crop damage
बिगलीक्स

Rain & Ole in Agra, Crop damage

99

आगरालीक्स …आगरा में बारिश के साथ ओले गिरे और बिजली पर बिजली गिरने से अंधेरा छा गया। किसानों पर आफत मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव होता रहेगा, मार्च के दूसरे सप्ताह में पारा 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
आगरा में रविवार को तेज धूप के बाद शाम पांच बजे से ठंडी हवाएं चलने लगी और बादल छा गए। शाम पौने छह बजे तेज बारिश शुरू हुई, करीब आधे ठंडे तक बारिश के साथ ही खंदौली क्षेत्र के कई गांवों में ओले पडे। बारिश और ओले से सर्द हवाएं चलने के साथ ही फसल को नुकसान हुआ है।
आलू और गेंहू की फसल को नुकसान

crop damage

बेमौसम बारिश और ओले से आलू और गेंहू की पफसल को नुकसान हुआ है, पहले ही कम पैदावार से परेशान किसानों की परेशानी बारिश ने बढा दी है। मथुरा में भी बारिश और ओले पडे हैं।
बिजली लाइन पर गिरी बिजली
शाम छह बजे ट्रांसमिशन की लाइन पर बिजली गिरने से पीलीपोखर सब स्टेशन ठप हो गया, इससे शहर में एक से डेढ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
6 अगस्त 2017 को गिरी बिजली
छह अगस्त 2017 को आगरा में तेज बारिश के साथ बिजली के तारों पर बिजली गिरने से खंभे टेढे हो गए। बिजली आपूर्ति ठप हो गई, बारिश से जगह जगह जलभराव हो गया है, शहर में घंटों जाम लगा रहा। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे, दोपहर एक बजे के बाद बूंदाबादी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, कुछ ही देर में जगह जगह जलभराव हो गया, बारिश से बिजली घर, सूरसदन, जीवनी मंडी, दयालबाग, कमला नगर में जलभराव हो गया।

यह है आकाशीय बिजली
आसमान में बादलों का हवा के बेग से एक दूसरे से विरोधी दिशा में जाते हुए टकराना, इससे घर्षण उत्पन्न होता है, इस घर्षण से बिजली पैदा होती है और इस बिजली के लिए आसमान की बूंदों से भी प्रवाह नाकाफी रहता है तो यह प्रथ्वी पर कंडक्टर तलाशती है।
यह बिजली के खंभों के संपर्क में आती है तो वह कंडक्टर का काम करता है, लेकिन उस समय कोई व्यक्ति उसकी परिधि में आ जाता है तो बिजली उस पर गिर जाती है।
– आकाशीय बिजली का तापमान सूर्य की सतह से भी ज्यादा होता है
_ इसकी क्षमता 12 5 करोड वाट से ज्यादा चार्ज करने की होती है
_ यह बिजली मिली सेकेंड से भी कम समय के लिए ठहरती है
_ यह व्यक्ति के सिर गले और कंधों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है
इस तरह बचें
बिजली के कडकने पर घर से बाहर ना निकलें
बिजली पैदा करने वाली चीजों जैसे रेडिएटर, फोन, धातु के पाइप आदि से दूरी बनाएं
पेड के नीचे या खुले मैदान में जाने से बचें

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: UP Police Home Guard Recruitment Exam to be Held at 28 Centers in Agra; DM Inspects Arrangements at Examination Centers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 28 केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती परीक्षा. 25,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Six-Year-Old Child Dies in Car Collision in Dayalbagh; 5-Year-Old Sister Injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग वीर नगर में एक्सीडेंट. कार ने खोखे में बैठे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Blistering heatwaves in Agra during the day; temperature hits 43.5 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन में पड़े लू के थपेड़े. दोपहर में घर से...

बिगलीक्स

Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की...

error: Content is protected !!