आगरालीक्स…आगरा रीजन में सपा के विधायक और मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव को सोमवार को जेल भेज दिया। उन्होंने मारपीट के मामले में वारंट जारी होने पर सुबह कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट से उन्हें जमानत नहीं मिल सकी। शाम को उन्हें जेल भेज दिया गया।
बता दें कि सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव पर जिला पंचायत चुनाव में सदस्य पद के प्रत्याशी राजवी यादव बाले ने मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में कोर्ट से वारंट जारी हुए थे।