आगरालीक्स… आगरा में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, पानी की टंकी में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत। बच्चे की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के खेरागढ के नरीपुरा गांव में सोमवार दोपहर में तीन साल का बालकर घर पर खेल रहा था। पिता बाहर गए हुए थे और मां घर का काम कर रहीं थी। बच्चे के हाथ में दूध की बोतल लगी थी, वह खेलता हुआ घर पर पानी से भरी रखी स्टील की पानी की टंकी के पास पहुंच गया। उसकी दूध की बोतल टंकी में गिर गई।
दूध की बोतल निकालने में गिरा
दूध की बोतल पानी की टंकी में गिरने पर बच्चा बोतल निकालने लगा। बोतल निकालने के लिए वह टंकी में नीचे छुका और गिर गया, टंकी में पानी भरा हुआ था, उसकी चीख तक नहीं निकली। कुछ देर बाद उसकी मां ने बच्चे को आवाज लगाई, उसकी आवाज न आने पर वह उसे ढूढते हुए पानी की टंकी के पास पहुंची।
टंकी में उल्टा गिरा हुआ था बच्चा
बच्चे को टंकी में गिरा देख मां की चीख निकल पडी, उसके पैर टंकी से बाहर निकल रहे थे और मुंह नीचे थे। उसे बाहर निकला लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।