आगरालीक्स… आगरा में पजेरो और बस की आमने सामने की भिडंत से मची चीख पुकार, सडक पर घायल चीखते रहे, स्थानीय लोगों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया।
मंगलवार शाम पांच बजे आगरा जयपुर हाईवे पर किरावली से आगरा के लिए बस आ रही थी, जयपुर हाईवे पर महुअर पुल के पास सामने से आ रही पजेरो और बस में आमने सामने की भिडंत हो गई। पजेरो का हिस्सा बस के अंदर घुस गया, तेज झटके के साथ बस में बैठी सवारी एक दूसरे पर गिरी, इसके साथ ही चीख पुकार मचने लगी।
घायलों को निकाला बाहर
भीषण भिडंत में कुछ सवारियों बस से नीचे सडक पर गिर गई, इसमें से कई लोग बेहोश हो गए, उनके सिर और हाथ पैरों से खून निकल रहा था। वहीं, बस में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। भीषण हादसे की सूचना पर पहुंची सीओ अछनेरा नमृता श्रीवास्तव ने घायलों को सीएचसी किरावली में भर्ती कराया है।
क्रेन से हटाई पजेरो और बस
हादसे के बाद जयपुर हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। क्रेन बुलाकर बस और पजेरो को हाईवे से हटाया गया।
विधायक जगन प्रसाद गर्ग की कार पलटी
छह मार्च 2018 को आगरा के भाजपा विधायक की लग्जरी कार एक्सप्रेस वे पर पलटी, विधायक के साथ ही गाडी में सवार अन्य लोगों को चोट आई है।, कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। वे दूसरी गाडी से लखनऊ रवाना हुए।
आगरा के उत्तर विधानसभा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग, अपने गनर और ड्राइवर के साथ अपनी लग्जरी कार से लखनऊ जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के गांगेमउ गांव के पास उनकी कार का टायर फट गया। टायर फटने से उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटने से आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
आॅडी से निकाला बाहर
विधायक जगन प्रसाद गर्ग सहित कार में तीन लोग थे, हादसे में तीनों के मामूली चोट आई है। हादसे के बाद लग्जरी कार से विधायक जगन प्रसाद गर्ग सहित अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, वे दूसरी गाडी लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए।
टायर फटने से हो रहे हादसे
यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गाडियों के टायर फटने से हादसे हो रहे हैं। एक्सप्रेस वे खाली होने से गाडियां तेज स्पीड दौडती हैं, इससे टायर फटने पर गाडी के अनियंत्रित होकर पलटने से लोगों की जान जा रही है।