Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Mass cheating during Dr BR Ambedkar Univ. Agra, Video goes viral
बिगलीक्स

Mass cheating during Dr BR Ambedkar Univ. Agra, Video goes viral

137

आगरालीक्स.. आगरा में डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षा में सामूहिक नकल का वीडियो वायरल हुआ है। जिस केंद्र पर परीक्षा में नकल चल रही थी, वहां भाजपा नेता के दो कॉलेजों का सेंटर है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विवि प्रशासन जांच करा रहा है।
आगरा के आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को क्रष्णा एकेडमी बिचपुरी के परीक्षा केंद्र पर कुछ युवक मोबाइल लेकर घुस गए। कॉलेज के एक कमरे में जमीन पर छात्र छात्राएं बैठे हुए थे और बीएससी का पेपर दे रहे थे। कमरे में नकल सामग्री भी पडी हुई थी। इस कमरे में एक युवक के पिस्टल लगी हुई थी, वीडियो में पिस्टल लगा हुआ युवक भी दिखाई दे रहा है। इसके बगल के कमरे में टेबल चेयर पर बैठकर छात्र छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। इसमें भी छात्र छात्राएं पास पास में बैेठे थे।
वायरल वीडियो की जांच करा रहा विवि प्रशासन
विवि प्रशासन वायरल वीडियो की जांच करा रहा है, इस वीडियो में परीक्षा देते हुए छात्र दिखाई दे रहे हैं। विवि की प्रशासन की टीम के साथ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करेगी, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
15 मार्च को विवि की परीक्षा में हुई कार्रवाई
15 मार्च को आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर की परीक्षा में बीएससी के छात्र ने अपनी कॉपी फाड दी। एक केंद्र पर प्रशासन की टीम ने नकल कराने पर 10 कक्ष निरीक्षक हिरासत में ले लिए। वहीं 25 नकलची पकडे गए हैं। वहीं, बुधवार की परीक्षा में नकल का वीडियो वायरल होने के बाद कमेटी गठित कर दी गई है।
आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षाएं चल रही हैं। गुरुवार को आगरा ग्वालियर रोड स्थित राजा एसपी सिंह कॉलेज में तीसरी पाली में दोपहर तीन बजे से बीएससी की द्वितीय वर्ष की परीक्षा चल रही थी। कॉलेज में प्रथम तल पर छात्र मोहसिन उस्मानी निवासी आजमपाडा, शाहगंज परीक्षा दे रहा था। उसने कक्ष निरीक्षक केके तिवारी और ​अनिल कुमार से नकल कराने के लिए कहा, उन्होंने इन्कार कर दिया।
फाड दी कॉपी
पेपर का समय खत्म होने पर कक्ष निरीक्षक ने छात्र मोहसिन से कॉपी मांगी, इस पर उसने अपनी कॉपी फाड दी। इस मामले में परीक्षा नियंत्रक अजय दीप ​चौहान की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एटा के कॉलेज में 10 कक्ष निरीक्षक हिरासत में लिए
गुरुवार को अलीगंज रोड स्थित दीनबंधु दीनानाथ महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर उपजिलाधिकारी सदर ब्रजेश कुमार सिंह एवं सीओ वरुण कुमार ने छापा मारा। कॉलेज में बीएससी भौतिक विज्ञान का पेपर चल रहा था। अधिकारियों ने जब परीक्षार्थियों की कापियां देखीं तो अधिकांश के उत्तर एक जैसे ही नहीं थे वरन सवालों क्रम में भी समानता थी। छात्रों से सवालों के जवाब पूछे गए, जिनके उन्होंने कॉपी में उत्तर लिख दिए थे, उसका भी जवाब नहीं दे सके। ऐसे में सामूहिक नकल की आशंका में केंद्र पर मौजूद दस कक्ष निरीक्षकों को कोतवाली देहात पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Six-Year-Old Child Dies in Car Collision in Dayalbagh; 5-Year-Old Sister Injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग वीर नगर में एक्सीडेंट. कार ने खोखे में बैठे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Blistering heatwaves in Agra during the day; temperature hits 43.5 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन में पड़े लू के थपेड़े. दोपहर में घर से...

बिगलीक्स

Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की...

बिगलीक्स

Agra Live News: 50 year old Canara Bank building collapse in Agra, Shift in Kacharai Ghaat Branch

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में कृष्णा मेट्रो मॉल के बेसमेंट...

error: Content is protected !!