आगरालीक्स… आगरा में सुबह से ही जाम लगा हुआ है, आगरा दिल्ली हाईवे के साथ ही एमजी रोड पर जाम से गर्मी में लोग बेहाल हैं, वाहनों के आडे तिरछे फंस जाने से हाईवे और एमजी रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
गुरुवार को सुबह सिकंदरा से आगरा आगरा से मथुरा और मथुरा से आगरा हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने भीषण जाम के साथ ही सिक्स लेन के लिए पडी मिटटी से धूल के गुबार उठते रहे, हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम के हालात रहे। यहां जाम खत्म हुआ तो दोपहर 12 बजे भगवान टॉकीज से अब्बू लाल दरगाह तक जाम लग गया। इसके बाद एमजी रोड पर जाम लग गया। गर्मी में जाम ने लोगों को बेहाल कर दिया।
यूटर्न के कारण लगा जाम
28 मार्च को आगरा में दिल्ली हाईवे पर गुरु द्वारा गुरु के ताल के आगे यू टर्न से हाईवे पर भीषण जाम लग रहा है। सुबह करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। यहां पुराने कामायनी हॉस्पिटल के सामने यू टर्न दिया गया है, यातायात पुलिस कर्मी न होने से वाहन आडे तिरछे फंस जाता है। इससे जाम लगा रहता है।
आगरा में गुरु द्वारा गुरु के ताल कट पर यातायात कर्मी तैनात रहते से कुछ देर के लिए ही वाहन जाम में फंसते हैं लेकिन यहां से निकलते ही पुराने कामायनी के सामने दिए गए यू टर्न पर भीषण जाम लग जाता है। यूटर्न से आगरा से जाने वाले वाहन रेनबो, सिनर्जी प्लस और पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर हॉस्पिटल के साथ ही कॉलोनियों के लिए वाहन टर्न करते हैं। वहीं, सिकंदरा की तरफ से आने वाले वाहन नयति हॉस्पिटल के लिए टर्न करते हैं। इससे हाईवे पर जाम लग जाता है, इसके बाद वाहन आडे तिरछे फंस जाते हैं, बुधवार सुबह हाईवे पर करीब 45 मिनट जाम लगा रहा।