आगरालीक्स… आगरा में 20 फीट गहरे नाले में गिरने से बीए की दो छात्राओं के साथ दो युवकों की मौत की पीएम रिपोर्ट आ गई है, मौत का कारण जानकर हैरान रह जाएंगे।
बुधवार शाम 4.15 शास्त्रीपुरम की ओर से फैक्ट्री एरिया की ओर तेज रफ्तार में आ रही कार अनियंत्रित होकर फैक्ट्री न. डी 29 के सामने नाले में गिर पड़ी। नाले में गिरते समय कार उल्टी हो गई और पानी में डूब गई। हादसे में जगदीशपुरा के बोदला में सेक्टर एक निवासी 23 वर्षीय गौरव वर्मा पुत्र पप्पू वर्मा, बोदला के त्रिवेणी कुंज निवासी 23 वर्षीय प्रमोद मिश्रा पुत्र योगेंद्र मिश्रा, मारुति एस्टेट निवासी 22 वर्षीय ज्योति उपाध्याय पुत्री विजय उपाध्याय और महर्षि पुरम निवासी 23 वर्षीय साक्षी कुशवाह पुत्री मूलचंद कुशवाह की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत
चारों शवों का बुधवार देर रात एसएन में पोस्टमार्टम किया गया। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों की मौत का कारण डूबना आया है। दोनों युवक और युवतियों के के पेट और सांस की नली से गंदा पानी और शिल्ट निकली है, इनके शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं।
कार में छटपटाकर हुई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाले में गिरने के बाद कार के पहिये भी दिखाई नहीं दे रहे थे। आस पास से फैक्ट्री के श्रमिक पहुंच गए, कुछ लोग रस्सी के सहारे पानी में कूद गए। फैक्ट्री एरिया चौकी पर तैनात सिपाही उम्मेद अली पहुंचे। वे अपनी वर्दी उतारकर नाले के गंदे के पानी में कूद पड़े। कार के शीशे तोड़कर उसमें फंसे युवक और युवतियों को एक-एक कर निकाला गया। इसमें 30 से 45 मिनट लग गई, कार में गंदा पानी भरता गया, युवक और युवतियों कार के अंदर छटपटाते रहे और मौत हो गई।
सुबह 11 बजे निकले थे घर से
बुधवार सुबह 11 बजे बोदला निवासी प्रमोद मिश्रा (20) अपने पड़ोसी की आई टेन कार लेकर घर से दोस्तों से मिलने की बात कहकर निकाला था, उसके साथ उसका दोस्त गौरव वर्मा (23) निवासी सेक्टर वन और दो बीए फाइनल ईयर की छात्राएं ज्योति पुत्री विजय उपाध्याय निवासी बोदला और साक्षी कुशवाहा पुत्री मूलचंद निवासी महर्षिपुरम आई टेन कार में थी, गौरव, ज्योति और साक्षी ने अपने परिजनों से यह कहकर निकली थीं कि अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहे हैं।
बाजार रहा बंद, सिपाही उम्मेद को 10 हजार का ईनाम
प्रमोद की मौत पर बोदला बाजार गुरुवार को बंद रहा। वहीं, साहस दिखाते हुए नाले में कूद कर कार में फंसे युवक युवतियों को बाहर निकालने पर सिपाही उम्मेद अली को डीजी प्रशंसा पत्र और 10 हजार का ईनाम देने की घोषणा की गई है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि डीजीपी ने सिपाही को सम्मानित करने की घोषणा की है।