आगरालीक्स.. आगरा में एसी में गैस डालते समय कम्प्रेसर फट गया, हादसे में मैकेनिक गंभीर घायल हो गया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा के खेरागढ में रविवार को दीप शिक्षा शोरूम में एसी को सही करने के लिए ब्लू स्टार कंपनी का मैकेनिक पहुंचा। वह एसी के कम्प्रैसर में गैस डालने लगा, उसी समय तेज आवाज के साथ कम्प्रेसर फट गया, हादसे में मैकेनिक बुरी तरह से झुलस गया। उसके चेहरे के साथ ही हाथ पैर झुलस गए हैं। कक्प्रेसर फटने की तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग आ गए, उन्होंने घायल मैकेनिक को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घायल मैकेनिक की हालत गंभीर है, इस हादसे से लोगों में दहशत है।
12 मई को जेब में फटा मोबाइल
12 मई 2018 को आगरा में पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया है, ऐसे में एक युवक की जेब में रखे मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। युवक घायल हो गया है, ब्लास्ट से आस पास के लोग भी दहशत में आ गए।
आगरा में शनिवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप थी, ताजगंज के तुलसी चबूतरा निवासी नारायण सिंह राठौर की नंदा बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान है, वे सुबह सुबह शाहजहां पार्क में टहलने जाते हैं। शनिवार सुबह भी पार्क में टहलने लगे थे, वहां से घर लौट रहे थे। उनकी जेब में मोबाइल रखा था,
कुछ दिन पहले खरीदा था मोबाइल, हाथ जले
युवक ने कुछ दिन पहले ही मोबाइल खरीदा था, मोबाइल में ब्लास्ट होने के बाद युवक ने अपने हाथ से जेब से मोबाइल को निकालकर सडक पर फेंक दिया। इससे युवक के हाथ जल गए। मोबाइल के दो टुकडे हो गए और वह जल गया। इंस्पेक्टर ताजगंज शैलेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।