Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स Agra’s Businessman wife & 2 daughter missing from kerala express
बिगलीक्स

Agra’s Businessman wife & 2 daughter missing from kerala express

105

आगरालीक्स ..आगरा के कारोबारी की पत्नी और दो बेटियां केरला एक्सप्रेस से गायब हो गई हैं, कारोबारी की पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ ग्वालियर से आगरा के लिए लौट रहीं थी, उनका कोई पता नहीं है। उनकी तलाश में आगरा और ग्वालियर की जीआरपी जुटी हुई है।
आगरा के दयालबाग स्थित राजकमल अपार्टमेंट में मेडिकल उपकरण के कारोबारी जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी सपना और दो बेटियां तन्नू पांच साल व किटटू दो साल के साथ रह रहे हैं। जितेंद्र सिंह की ससुराल ग्वालियर में रेलवे कॉलोनी में है। सपना अपनी दोनों बेटियों के साथ ग्वालियर अपने मायके गई थी। वहां से 27 मई को आगरा के लिए निकली, सपना की मां शांति देवी उन्हें छोडने के लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन तक आईं। ग्वालियर से सपना अपनी दोनों बेटियों के साथ केरला एक्सप्रेस में बैठ गर्ईं।
आगरा स्टेशन पर नहीं पहुंची सपा
आगरा के कैंट स्टेशन पर जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी सपना और दोनों बेटियों का इंतजार कर रहे थे, केरला एक्सप्रेस का ग्वालियर और आगरा के बीच में स्टॉपेज नहीं है। आगरा में केरला एक्सप्रेस पहुंची लेकिन सपना अपनी बेटियों के साथ स्टेशन पर नहीं उतरी। इससे जितेंद्र परेशान हो गए, उन्होंने ग्वालियर ससुराल में फोन किया तो बताया गया कि सपना और उसकी दोनों बेटियों को केरला एक्सप्रेस से ​ग्वालियर स्टेशन पर बिठाया था।
स्टेशन के सीसीटीवी खराब
आगरा कैंट स्टेशन पर सपना और दोनों बेटियों के न मिलने के बाद जितेंद्र सिंह ग्वालियर स्टेशन पहुंचे, वहां सीसीटीवी चेक किए गए जिससे पता चल सके कि सपना केरला एक्सप्रेस में बैठी भी थी कि नहीं लेकिन सीसीटीवी खराब थे। इसके बाद जितेंद्र सिंह ने ग्वालियर स्टेशन पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। आगरा और ग्वालियर की जीआरपी सपना और उनकी दोनों बेटियों की तलाश में जुटी है।
​टिवीट से मची खलबली
पत्नी और बेटियों के गायब होने पर कारोबारी जितेंद्र सिंह ने रेल मंत्रालय से लेकर जीआरपी मुख्यालय में टवीट किया है। इसके बाद जीआरपी जांच में जुट गई है। इंस्पेक्टर आगरा कैंट अश्वनी कौशिक का कहना है कि कारोबारी की पत्नी और बच्चों की तलाश की जा रही है।
सूचना देने वाले को 51 हजार
​कारोबारी जितेंद्र सिंह ने जगह जगह पोस्टर चस्पा कराएं हैं, इसमें उनकी पत्नी और दोनों बेटियों की सूचना देने वाले को 51 हजार रुपये देने के लिए कहा गया है। सूचना फोन नंबर 9917567683, 7500078441 और 9639972003 पर दे सकते हैं।

miss 3

miss 2

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Divission Assistant Commissioner (drug) & Drug Inspector Agra transfer

आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में छापेमारी से मची खलबली के बाद...

बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की...

बिगलीक्स

Agra Video News: 19 accused arrested following the uproar over a youth’s death in a collision with a Thar in Fatehbad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

error: Content is protected !!