Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स Liquor ban in Mathura & Vrindavan development area says Excise Minister Jay Prakash Singh in Agra
बिगलीक्स

Liquor ban in Mathura & Vrindavan development area says Excise Minister Jay Prakash Singh in Agra

140

आगरालीक्स… आगरा में 20 से अधिक जिलों के अधिकारियों के साथ आबकारी मंत्री जय प्रकाश सिंह ने बैठक की, उन्होंने उत्तर प्रदेश में शराब बंदी पर कहा कि अभी मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण सीमा में शराब प्रतिबंधित की गई है। इससे शराब और बीयर की 32 दुकानें शिफ्ट होंगी। मथुरा में शराब की बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए जल्द ही शासनादेश जारी होगा।
आगरालीक्स आगरा में 20 से अधिक जिलों के अधिकारियों के साथ आबकारी मंत्री जय प्रकाश सिंह ने बैठक की, उन्होंने उत्तर प्रदेश में शराब बंदी पर कहा कि अभी मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण सीमा में शराब प्रतिबंधित की गई है। इससे शराब और बीयर की 32 दुकानें शिफ्ट होंगी। मथुरा में शराब की बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए जल्द ही शासनादेश जारी होगा।
गुरुवार को सर्किट हाउस में आबकारी मंत्री जय प्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रेसवार्ता में मंत्री जय प्रकाश सिंह ने कहा कि मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण सीमा में शराब प्रतिबंधित की गई है। मथुरा में शराब की बिक्री पर रोक के लिए जल्द आदेश जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन् जिलों में अभी शराब बंदी का कोई प्रस्ताव नहीं है। इससे शराब को 11 करोड का राजस्व का नुकसान होगा और शराब की 32 दुकानें शिफ्ट की जाएंगी।
5 जून को कैबिनेट ने शराब बंदी पर लगाई मुहर
5 जून 2018 को बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में शराब बंदी, बुधवार से आगरा रीजन के तीर्थस्थल में अंग्रेजी, देसी शराब, बीयर की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
उत्तर प्रदेश में शराब बंदी की शुरूआत तीर्थस्थलों से की गई है, पहले चरण में आगरा रीजन में मथुरा के तीर्थस्थलों में शराब की बिक्री को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। इसके बाद मथुरा में घोषित तीर्थस्थल बरसाना, गोवर्धन, गोकुल, बलदेव, नंदगांव और राधाकुंड में बुधवार से पूर्ण शराबबंदी लागू हो जाएगी। इस पर मंगलवार को लखनऊ में यूपी कैबिनेट की बैठक में योगी सरकार ने मथुरा के घोषित तीर्थस्थलों में शराबबंदी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
तीन महीने से चल रही थी प्रक्रिया
तीर्थस्थलों में रेप से लेकर लूट की घटनाएं हो रही हैं, इसके साथ ही छेडखानी की घटनाएं भी होती हैं। इसके पीछे एक बडा कारण तीर्थस्थलों पर शराब का सेवन है, जबकि तीर्थस्थल पर शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए, इसके बाद भी म​थुरा घोषित तीर्थस्थल बरसाना, गोवर्धन, गोकुल, बलदेव, नंदगांव और राधाकुंड में शराब की बिक्री की जा रही थी। तीर्थस्थलों पर शराब की बिक्री पर रोक लगाने की प्रक्रिया तीन महीने पहले शुरू की गई थी, मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मुहर लगा दी गई।
शराब की 26 दुकानें होंगी शिफ्ट
मथुरा में घोषित तीर्थस्थल बरसाना, गोवर्धन, गोकुल, बलदेव, नंदगांव और राधाकुंड में शराब और बीयर की 26 दुकाने हैं। मीडिया से जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह का कहना है कि तीन महीने से प्रक्रिया चल रही थी। इन तीर्थस्थलों की शराब, बीयर और देशी शराब की 26 दुकानों को शिफ्ट करने का आदेश दिए जा चुके हैं। शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
2 साल से ​बिहार में शराब बंद
अप्रैल 2016 को बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुई थी, इससे जुड़ा कानून बहस का विषय बना हुआ था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: 19 accused arrested following the uproar over a youth’s death in a collision with a Thar in Fatehbad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

error: Content is protected !!