आगरालीक्स… आगरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है, एक पेड पर युवक और युवती के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले हैं। आॅनर किलिंग से लेकर सुसाइड की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है। प्रेमी युगल मथुरा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, उनके परिजन भी पहुंच गए हैं।
गुरुवार को आगरा के खंदौली के गांव नगला नीम में पेड पर युवक और युवतियों के शव लटके देख लोगों की भीड जुट गई। पुलिस ने पहुंचकर दोनों शवों को नीचे उतारा, पेड पर आगे युवक और पीछे युवती का शव लटका हुआ था, दोनों के फांसी के फंदे अलग थे। युवती का शव रस्सी से लटका था और युवक का शव काले रंग के दुपटटे से लटका हुआ था। पुलिस ने शवों को पेड से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मथुरा के बताए जा रहे प्रेमी युगल
पेड पर लटके मिले प्रेमी युगल मथुरा के बताए जा रहे हैं, युवती बल्देवी की बताई जा रही है और युवक मथुरा का बताया जा रहा है। युवती सलवार शूट पहने हुई थी और युवक जींस पेंट और शर्ट पहने हुए हैं। प्रेमी युगलों के शव मिलने की सूचना के बाद उनके परिजन भी थाने पहुंच गए हैं।
सुसाइड और आॅनर किलिंग
प्रेमी युगल मथुरा के बताए जा रहे हैं, ऐसे में दोनों के शव खंदौली के गांव में पेड पर लटके मिलने के बाद पुलिस दो दिशा में जांच कर रही है। आशंका है कि प्रेमी युगल ने परिवार और समाज के बंधन के बाद सुसाइड कर लिया है। इसके साथ ही आॅनर किलिंग के लिए भी प्रेमी युगल की हत्या कर शव पेड पर लटकाए जाने की आशंका है, पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है।
प्रेमी युगल की हुई पहचान
युवती का नाम बबिता है जो बलदेव की रहने वाली है। युवती शादीशुदा बताई गई है। जबकि युवक गोवर्धन के गांव अड़ींग का गोकलेश है। प्रेमी युगलों के शव मिलने की सूचना के बाद उनके परिजन भी थाने पहुंच गए हैं। पुलिस ने आशंका है जाहिर कि है की प्रेमी युगल ने परिवार और समाज के बंधन के बाद सुसाइड कर लिया है। इसके साथ ही आॅनर किलिंग के लिए भी प्रेमी युगल की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए जाने की आशंका है। पुलिस दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है।