आगरालीक्स.. आगरा एक कारोबारी के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ रहे बेटे को नौकरानी ब्लैकमेल कर रही थी, उसे नौकरानी ने फ्लेवर्ड हुक्का पीते देख लिया था, इसके बाद वह छात्र को ब्लैकमेल करने लगी, छात्र घर से चोरी करके रुपये देता रहा। परिजनों को पता चलने पर उन्होंने नौकरी को छात्र से रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड लिया।
हरीपर्वत के खंदारी क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी का है। उनका 13 वर्षीय बेटा शहर के एक कॉन्वेंट स्कूल में सातवीं का छात्र है। कारोबारी को कैंसर है। कारोबारी की देखभाल में समय अधिक लगने पर इस साल फरवरी में घर के कामकाज के लिए डेढ़ हजार रुपये महीने पर एक नौकरानी रख ली। वह जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। अप्रैल में दंपती इलाज के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहे। बेटे ने माता-पिता की गैर मौजूदगी में अपने कुछ दोस्तों को घर पर बुलाना शुरू कर दिया। वह बाजार से फ्लेवर्ड हुक्का खरीदकर लाया और दोस्तों के साथ पीने लगा।
फ्लेवर्ड हुक्का पीते देखा
एक दिन छात्र अपने दोस्तों के साथ फ्लेवर्ड हुक्का पी रहा था, उसे नौकरानी ने देख लिया। नौकरानी ने शिकायत करने की धमकी दी, इससे छात्र डर गया, परिजनों का आरोप है कि नौकरानी ने उनके बेटे को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, इससे घबराकर छात्र सेफ में रखी रकम चोरी कर नौकरानी को देने लगा। लगातार रकम चोरी होने पर अभिभावकों को बेटे पर शक हुआ। उन्होंने बेटे से सख्ती से पूछताछ की। इस पर उसने नौकरानी द्वारा ब्लैकमेल कर रकम वसूलने की जानकारी दी।
रंगे हाथ पकडी नौकरानी
रविवार को बेटे के माध्यम से फोन कर रकम देने के लिए बुला लिया। पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। इसके बाद उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि नौकरानी ने कुछ महीने पहले ही स्कूटी खरीदी है। शक है कि यह गाड़ी भी बेटे को ब्लैकमेलिंग की रकम से खरीदी हैं। नौकरानी का कहना है कि वह छात्र को ब्लैकमेल नहीं कर रही थी। छात्र उससे हुक्का पीने को फ्लेवर मंगाने के लिए रकम देता था। जो रुपये बचते थे वह उसे बतौर बख्शीश दे देता था। इंस्पेक्टर महेश चंद गौतम के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
फाइल फोटो