Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Clerk arrested for taking bribe of Rs 10 thousand in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Clerk arrested for taking bribe of Rs 10 thousand in Agra

139

आगरालीक्स… आगरा में घूस लेते हुए राजा की मंडी चौराहे से विजिलेंस टीम ने क्लर्क को रंगे हाथ दबोच लिया, क्लर्क ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस टीम क्लर्क से पूछताछ कर रही है।
आगरा के बेसिक शिक्षा विभाग के सोवरन सिंह की शमसाबाद ब्लॉक कार्यालय में बिल बाबू का काम देखने की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी ब्लॉक में हेड मास्टर अमित सिंह का पिछले दिनों प्रमोशन हुआ है। प्रमोशन के अनुसार उनका वेतनमान बढ़ना था । अमित सिंह ने ब्लाक कार्यालय पर संपर्क किया। पीड़ित के मुताबिक वह लगातार वेतन मान बढ़ाने को लेकर बिल बाबू से कहा, इस पर बिल बाबू ने 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी। हेड मास्टर अमित सिंह ने एसपी विजिलेंस को शिकायत की थी। एसपी विजिलेंस आनंद कुमार का कहना है शिकायत पर जांच की गई जिसमें शिकायत सही पाई गई। गुरुवार सुबह पूरा जाल फैलाया गया था । बाबू विभाग के अशोक नगर स्थित कार्यालय में था, तभी पीड़ित को वहां भेजा गया । बाबू ने 10 हज़ार रूपये रिश्वत ली, उसे रंगे हाथ दबोच लिया गया। आरोपी को थाना शाहगंज ले जाया गया है। यहां मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को मेरठ कोर्ट में पेश किया जाएगा
प्रोन्नत का वेतन लगाने के लिए मांगी थी रिश्वत
शमसाबाद ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अजीत सहायक अध्यापक से प्रोन्नत होकर प्राधानाध्यापक बन गए हैं लेकिन उनका सैलरी में इन्क्रीमेंट नहीं लगा है। इसके लिए वे बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे, क्लर्क सोबरन सिंह ने इन्क्रीमेंट लगाने के​ लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
2 मई 2017 को पकडे गया वित्त एवं लेखा अधिकारी
2 मई 2017 को आगारा के बीएसए कार्यालय के युवा वित्त एवं लेखा अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड लिया, यह उसकी पहली तैनाती थी। विजिलेंस टीम द्वारा पकडे गए वित्त एवं लेखा अधिकारी कन्हैया लाल सारस्वत, मीतीई, हाथरस का रहने वाला है। उनकी पत्नी इंटर कॉलेज में हैं। बुधवार को एंटी करप्शन की मेरठ स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शिक्षक दिनेश चाहर ने लखनऊ विजिलेंस टीम को शिकायत की थी कि आगरा के बीएसए कार्यालय के वित्त एवं लेखा अधिकारी कन्हैया लाल सारस्वत हर काम की रिश्वत लेते हैं। उनका कार्यालय दुकान की तरह है और पैसे के बिना शिक्षकों का एरियर, फंड सहित अन्य वित्तीय कार्य नहीं होते हैं। अधिकारी के साथ ही बाबू भी बेखौफ होकर रिश्वत ले रहे हैं। विजिलेंस टीम की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद वित्त अधिकारी को पकडने के लिए जाल विछाया गया।
सोमवार को आ गर्इ् थी टीम, रिश्वत लेते ही दबोचा
लखनऊ विजिलेंस टीम के अधिकारियों ने सोमवार रात को सर्किट हाउस में डेरा डाल दिया था। उन्होंने मंगलवार सुबह पीड़ित को सर्किट हाउस बुलाने के बाद अधिकारियों ने उसे अपने साथ रखा। किसी से फोन पर बात नहीं करने दी। आ
विजिलेंस अधिकारियों ने सुबह दस बजे से ही बीएसए कार्यालय के आसपास डेरा डाल दिया था। उन्होंने शिक्षक दिनेश चाहर को 50 हजार रुपये लेकर भेजा, जैसे ही वित्त एवं लेखा अधिकारी कन्हैया लाल सारस्वत ने 50 हजार रुपये लिए, विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया।
यह है मामला
शिक्षक दिनेश चाहर ने बताया कि उसका निलंबन अवधि के जीवन निर्वहन भत्ता का 1.5 लाख रुपया रुका हुआ था। इसका बिल पास करने के बदले कन्हैया ने उससे रिश्वत में पहले 60 हजार मांगे। इसके बाद 50 हजार पर आ गया। उसने 25 अप्रैल को डीजी विजिलेंस से की थी। उसे विद्यालय से गैर हाजिर रहने पर दो सितंबर 2016 को निलंबित किया गया था। निलंबन अवधि में मिलने वाला भत्ता अभी तक उसे नहीं मिला था।

20 फरवरी 2017 को पकडी गई थी एबीएसए
20 फरवरी 2017 को आगरा में एबीएसए पूनम चौधरी को रिश्वते लेते रंगे हाथ पकडे जाने के बाद शिक्षक उनके समर्थन में आ गए हैं, एबीएसए को निर्दोष बताते हुए विजिलेंस टीम की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। सोमवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे, उन्होंने प्रदर्शन किया और मामले की जांच कराने की मांग की। शिक्षकों का आरोप है कि साजिश के तहत एबीएसए पूनम चौधरी को फंसाया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन देते हुए तीन दिन में मांग प्रकरण की जांच कराने के लिए कहा है, इसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी है।
आगरा में शिक्षा विभाग में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी की विकास खंड शमसाबाद में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी (एबीईओ) में कार्यरत हैं। इसी ब्लॉक में ब्लॉक रिसोर्स सेन्टर (एबीआरसी) के पद पर रानी परिहार कार्यरत हैं। उन्होंने चाइल्ड केयर लीव के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि रानी परिहार को चाइल्ड केयर लीव देने के लिए एबीएसए पूनम चौधरी ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, रिश्वत न देने पर छुट्टी स्वीकृत नहीं कर रही थीं।
15 फरवरी को 50 हजार रुपये लेते ही दबोचा
इस मामले की शिकायत एबीईओ रानी परिहार ने विजिलेंस टीम से की, पूरी प्लानिंग के साथ बुधवार को सादा ड्रेस में विजिलेंस की टीम के साथ एबीईओ रानी परिहार शमसाबाद पहुंची। यहां रानी परिहार ने जैसे ही एबीएसए के पूनम चौधरी को रिश्वत के 50 हजार रुपये दिए, विजिलेंस टीम ने रुपयों के साथ उन्हें पकड लिया। विजिलेंस टीम दोनों को थाने ले गई। पूनम चौधरी को मेरठ कोर्ट में पेश किया जाएगा। एबीएसए पूनम चौधरी ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें फंसाया गया है।
डेढ महीने पहले ही लिया था चार्ज
कुछ साल पहले शमसाबाद ब्लॉक में हुए किताब घोटाले के आरोपों में पूनम चौधरी फंस गई थी, इस मामले में उन्हें न्यायालय से राहत मिली। उन्होंने अभी हाल ही में शमसाबाद ब्लॉक में ड्यूटी जॉइन की थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!