Thursday , 3 September 2026
Home टॉप न्यूज़ SGI director wife chain looted by bikers gang in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

SGI director wife chain looted by bikers gang in Agra

270

आगरालीक्स.. आगरा की पॉश कॉलोनी में शारदा ग्रुप के डायरेक्टर की पत्नी के गले से सोने की चेन लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए, वे शोर मचाती रह गईं, कॉलोनी के सीसीटीवी से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
आगरा के मारुति एस्टेट स्थित कला कुंज में शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के डायरेक्टर केजीएस चौहान रहते हैं, शनिवार दोपहर में उनकी पत्नी राजेश कुमारी चौहान सब्जी लेकर घर लौट रही थी। बाइक पर दो बदमाश आए और उनके गले पर झपट्टा मार सोने चेन तोड़कर ले गए। उन्होंने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग गए, उन्होंने पुलिस को बताया कि बाइक पर दो बदमाश थे और ढाई तोले की सोने की चेन तोडकर ले गए। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रहे हैं।
12​ सितंबर को बाइकर्स गैंग ने क्लर्क से की लूट
12 सितंबर 2018 को लोक निर्माण विभाग से रिटायर क्लर्क ताजगंज के मदरसा दखनाई निवासी मुकेश कुमार को अपना पेट का ऑपरेशन कराना है। उन्होंने इसके लिए बुधवार दोपहर डेढ़ बजे विभव नगर स्थित बैंक से एक लाख रुपये निकाले। कुछ रकम उनको पीएसी परिसर स्थित डाकघर से निकालनी थी। गेस्ट हाउस गेट के सामने एक्टिवा खड़ी करके वह सड़क पार करने लगे। इसी दौरान काली पल्सर सवार दो बदमाश उनके हाथ से रुपयों भरा थैला लूटकर भाग गए।
मुकेश कुछ समझते तब तक बदमाश पुरानी मंडी चौराहे की ओर पहुंच चुके थे। उन्होंने 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। फोर्स मौके पर पहुंच गया। बदमाशों द्वारा बैंक से ही मुकेश के पीछे लगने की आशंका पर पुलिस ने वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दिखे संदिग्धों के बारे में पता किया जा रहा है। सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया बदमाशों का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
10 सितंबर को बदमाशों से भिडा युवक
10 सितंबर 2018 को आगरा में मोबाइल लूटकर भागते बदमाशों से युवक भिड गया, उसने बाइक सहित बदमाशों को नीचे गिरा लिया। बदमाशों ने युवक के सिर में तमंचे की बट से हमला किया, बाइक छोडकर भाग खडे हुए। पुलिस बदमाशों की छानबीन में जुटी है।
आगरा की पॉश कॉलोनी मानस नगर में केशव देव निवासी हसनपुरा, लोहामंडी अपने मोबाइल से बात करते हुए जा रहे थे, पीछे बाइक सवार बदमाश आए और मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने केशव के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया, इससे मोबाइल छूट गया लेकिन केशव ने बदमाशों को पकड लिया। कुछ देर तक दोनों के बीच मारपीट हुई, बदमाश बाइक और तमंचा छोडकर भाग खडे हुए। शोर सुनकर स्थानीय लोग आ गए, पुलिस बाइक के नंबर से बदमाशों की तलाश करने में जुटी है।
महिला से मोबाइल लूटकर भागते बदमाशों को धुना
14 अगस्त 2018 को आगरा में महिला से मोबाइल लूटकर भागते बाइक सवार बदमाश से साहसी महिला भिड गई, उसे पब्लिक की मदद से दबोच लिया, जमकर धुनाई लगाने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
आगरा के सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के दीनदयाल पुरम में किराए पर रहने वाली राम प्यारी पत्नी मोहर सिंह की कैला देवी चौराहे पर सब्जी की दुकान है। वह सुबह 11 बजे दुकान से घर जाते समय मोबाइल पर किसी से बात कर रही थीं। बाइक सवार बदमाश ने राम प्यारी का पीछा किया और गेट बंद कॉलोनी में घुसते ही झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने का प्रयास किया। तब तक महिला को खतरे का आभास हो चुका था। उसने मोबाइल को कसकर पकड़ लिया, बदमाश के झपट्टा मारते ही वह उससे भिड़ गई। पलटवार से बदमाश हड़बड़ा गया, महिला के शोर मचाने पर जान बचा बाइक को मेयर कैंप कार्यालय की ओर दौड़ा दिया।
राहगीर बाइक सवार की मदद से पकडा गया मोबाइल लुटेरा
कॉलोनी से भागकर सड़क पर आई महिला ने बाइक सवार युवक को घटना की जानकारी दी। राहगीरों ने अपनी गाड़ियों से बदमाश का पीछा किया और उसे मेयर कैंप कार्यालय के पास बाइक से टक्कर मारकर गिराने के बाद दबोच लिया। महिला ने चप्पलों से बदमाश को पीटना शुरू कर दिया। बदमाश ने बाइक छोड़कर भागने का प्रयास किया तो भीड़ ने उसे घेरकर बुरी तरह धुन डाला और पुलिस को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

error: Content is protected !!