आगरालीक्स…आगरा के सेंट कॉनरेड्स स्कूल का छात्र घर के बाहर से गायब, छात्र घर के बाहर बच्चों के साथ साइकिल चला रहा था। शनिवार शाम 4 बजे से बच्चा गायब है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थाना हरीपर्वत में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
आगरा के खंदारी निवासी जय वर्धन नगायच हिंदुस्तान इंजिनीरिंग कॉलेज में पढ़ाते है। उनका 8 साल का बेटा शौर्य वर्धन सेंट कॉनरेड्स स्कूल में 4 थी कक्षा में पढ़ता है। शनिवार शाम को हर रोज की तरह घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा रहा था। इसके बाद साइकिल चलाने लगा। शाम को वह घर नहीं पहुचां तो परिजन ने तलाश की, उसके साथ खेल रहे बच्चों से भी पूछा, लेकिन पता नहीं चल सका है।
