Friday , 1 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Monkey attack: After newborn 60 year old woman killed by monkey in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Monkey attack: After newborn 60 year old woman killed by monkey in Agra

114

आगरालीक्स.. आगरा में बंदरो ने एक और जान ली, रात में टॉयलेट जा रही महिला को बंदरों ने घेर लिया, मांस नोच कर ले गए, महिला की मौत हो गई, इससे पहले मां की गोद से बच्चे को छीन कर ले गए बच्चे की मौत हो गई थी। एक के बाद एक बंदरों के हमले से दो की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
सोमवार रात को सिकंदरा के रुनकता में मां की गोद से 14 दिन के सनी को बंदर खींच कर ले गया था, उसके सिर और मुंह को बंदर ने चबा लिया, इससे उसकी मौत हो गई थी। इससे कुछ घंटे बाद ही बाबूपाडा कागरोल निवासी 60 वर्षीय भूरन देवी पत्नी शिव सिंह सोलंकी रात 12 बजे टॉयलेट करने गईं थी, बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया, बंदर उनके पैर से मांस नोंच कर ले गए। इससे उनके पैर से खून बहने लगा, गंभीर हालत में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
24 घंटे पहले मां की गोद से 14 दिन के बच्चे को छीन ले गया बंदर, मौत
12 नवंबर 2018 को आगरा में दिल दहला देने वाली घटना, बंदर ने मां की गोद से 14 दिन के बच्चे को छीन लिया, बंदर ने बच्चे का मुंह चबा दिया, लोगों ने पीछा किया, बंदर बच्चे को छोड कर भाग गया। इससे 14 दिन के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से कोहराम मचा हुआ है, इस घटना से लोग दहशत में हैं।


सिकंदरा के रुनकता में सोमवार रात नौ बजे योगेश की पत्नी नेहा 14 दिन के बेटे सनी को कमरे में दूध पिला रही थी। मेन गेट खुला था। कमरे का दरवाजा भी बंद नहीं था। अचानक बंदर आया। नेहा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बंदर ने बच्चे पर झपट्टा मारा और बच्चा छीन ले गया। उसके सामने ही बंदर ने दांतों से बच्चे की गर्दन पर काटा, बंदर बच्चे को मुंह में दबाकर भाग गया। नेहा की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग बंदर के पीछे भागे।
सिर और मुंह में बंदर ने मारे दांत, मौत
बच्चे को लेकर कुछ दूर तक बंदर भागा, इसके बाद उसे छोडकर भाग गया। लोगों ने खून से लथपथ बच्चे को उठा लिया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। बच्चे के सिर और मुंह पर बंदर ने दांत मारे थे, इससे उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद एक छत पर उसने बच्चे को छोड़ दिया। बच्चे को परिजन सिकंदरा स्थित दो हॉस्पिटल में ले गए। दोनों जगह डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। नेहा और योगेश की शादी दो साल पहले ही हुई थी। सनी उनकी पहली संतान था।इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्थानीय लोग दहशत में हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian Society of Critical Care Medicine President Dr. Ranveer Tyagi Launch Awareness Programme

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के अध्यक्ष...

बिगलीक्स

Agra Live News: One died in clash in Agra

आगरालीक्स ,,,Agra News” आगरा में विवाद के बाद मारपीट, बुजुर्ग की मौत।

बिगलीक्स

Agra Live News: Commercial Cylinder rate increase Rs 993, New rate @ Rs 3125.50

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट 993 रुपये...

बिगलीक्स

Agra Live News: DPS Agra 10th student appear in Juvenile Justice board

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डीपीएस के 10 वीं के छात्र के पंच...

error: Content is protected !!