आगरालीक्स.. आगरा में प्राचीन महादेव उदयभान का बाग मंदिर की साढे छह बीघा जमीन पर कब्जा कर कॉलोनी बनाने पर बिल्डर सहित 27 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के जगदीश पुरा थाना क्षेत्र में नाथ सम्प्रदाय का मुगल कालीन प्राचीन महादेव उदयनाथ मंदिर है, इसकी बेशकीमत करोडों की जमीन पर भू माफियाओं ने बिल्डर रवि बंसल पुत्र गोविंद कुमार बंसल निवासी केदार नगर के गैंग बनाकर कब्जा कर दिया, इसके बाद कॉलोनी बनाकर बेचना शुरू कर दिया। थाना सदर तहसील के भू अभिलेखों में मंदिर परिसर की जमीन उदयनाथ महाराज खाता संख्या 78 खसरा संख्या 543 मौजा भोगीपुरा, सदर तहसील में दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने गैंग के सरगना बिल्डर रवि बंसल सहित 27 पर मुकदमा दर्ज किया है, इसमें से कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
रवि बंसल, नरेंद्र शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा राजकुमार शर्मा, क्रष्ण मुरारी शर्मा, रामबाबू, वासुदेव बचवानी राकेश कुमार, मनोज जिंदल, रिंकू चौधरी, राजकुमार शर्मा, अजय कुमार, निहाल सिंह, हाजी असगर, सहकारी आवास समिति, हरपाल सिंह, चंद्र शेखर, मनोज कुमार, आसन दास, नीरज गोयल, किशोर जेठवानी, अनिल खंडेलवाल, गजेंद्र सिंह, भगवान दास, राकेश उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।