आगरालीक्स.. आगरा में ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में हाईटेक नकल करते हुए परीक्षार्थी को पकड लिया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा में दूसरे दिन रविवार को 80 हजार अभ्यर्थी ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में शामिल हुए, 84 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र पफतेह चंद्र इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी बाथरूम गया, उसे शक होने पर पकड लिया, परीक्षार्थी ने टॉयलेट में मोबाइल छिपा दिया था और व्हाटस एप से प्रश्न पत्र भेज दिया था।
परीक्षार्थी को पकडा
शक होने पर परीक्षा दे रहे बागपत निवासी विश्वेंद्र सिंह को पकड लिया, पूछताछ में सामने आया है कि विश्वेंद्र सिंह ने परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र के टॉयलेट में मोबाइल, हेड फोन और इंटरनेट डिवास छिपा दिया था। प्रश्न पत्र मिलने के बाद वह टॉयलेट में गया, वहां से वाटस एप पर प्रश्न पत्र भेज दिया।
बागपत में सॉल्व हो रहा था पेपर
बागपत में एक युवक के मोबाइल पर प्रश्न पत्र भेजा था, वह प्रश्न पत्र को सॉल्व कर वाटस एप पर भेज देता, इससे पहले ही उसे पकड लिया गया, उससे पूछताछ की जा रही है।