आगरालीक्स.. आगरा में घर के बाहर से किडनैप किए गए पांचवीं के छात्र की हत्या कर दी, किडनैप करने के दो दिन बाद
आगरालीक्स.. आगरा में घर के बाहर से किडनैप किए गए पांचवीं के छात्र की हत्या कर दी, किडनैप करने के दो दिन बाद घर से कुछ दूरी पर रात में छात्र का शव मिलने से हाहाकार मचा हुआ है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
फतेहपुर सीकरी के गांव मंडी गुड निवासी साहब सिंह का 12 साल का बेटा सतीश कक्षा पांच में पढता है, वह 21 दिसंबर शाम को दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था, अंधेरा होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों के होश उड गए, पुलिस की मदद से सतीश की तलाश की गई, वह जहां खेल रहा था वहां पास में नहर थी, नहर में भी देखा लेकिन सतीश का कोई पता नहीं चला।
चाचा पर आया पांच लाख फिरौती का फोन
शनिवार को सतीश के चाचा के मोबाइल पर पफोन आया, पफोन करने वाले ने सतीश को छोडने के लिए 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी, इसे सुनते ही परिजनों के होश उड गए, साहब सिंह के ढाई बीघा खेत है, वह किसान हैं, आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है, ऐसे में पांच लाख रुपये की फिरौती के फोन ने उनके होश उडा दिए हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
रात में घर से थोडी दूरी पर मिला शव
रविवार रात में छात्र सतीश का शव घर के पास से मिल गया, छात्र का शव मिलने के बाद से कोहराम मचा हुआ था, छात्र को किडनैप करने के बाद पांच लाख रुपये मांगे गए थे लेकिन पिता के पास इतने रुपये नहीं थे। आशंका है कि छात्र ने किडनैपर को पहचान लिया था, पकडे जाने के डर से उसकी हत्या कर दी गई।