आगरालीक्स.…आगरा की घटना से कलेजा फट जाएगा, पति पत्नी के बीच झगडा हुआ,
दो घंटे बाद संपन्न परिवार की ग्रेजुएट महिला तीन बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर झूलती मिली। इस घटना से सब सन्न हैं, पुलिस छानबीन में जुटी है।
आगरा में रविवार को आगरा के थाना फतेहाबाद के नगला गड़रिया में महिला और 3 मासूम बच्चों के शव फंदे पर लटके मिले। एक फंदे पर 30 वर्षीय ममता पत्नी प्रमोद लटकी हुई थी, दूसरे फंदे पर बेटी जुनू (5), तीसरे फंदे पर रंजीत(3) और चौथे फंदे पर 6 महीने का अजीत घर के आंगन में बने टट्टर से फंदे पर लटका हुआ था, पडोसियों ने गेट तोडकर शवों को नीचे उतारा।
दूध की बोतल को लेकर पति से हुआ था झगडा
फीरोजाबाद निवासी ममता की छह साल पहले प्रमोद से शादी हुई थी, उसके तीन बच्चे हैं, प्रमोद अपने पिता जगजीत सिंह के साथ खेती करता है। घर पर प्रमोद के साथ उसकी पत्नी, तीन बच्चे और माता पिता रह रहे थे। पडोसियों ने बताया कि रविवार दोपहर में दूध की बोतल को लेकर पति पत्नी के बीच झगडा हो गया था, इसके बाद प्रमोद, उसकी मां और पिता जगजीत सिंह खेत पर चले गए।
कमरे पर लटके मिले शव
शाम चार बजे प्रमोद की मां घर पर पहुंची, गेट बंद था और खिडकी से देखा तो ममता पफंदे पर लटकी हुई थी, शोर मचाने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने गेट तोडकर ममता और उसके दो बच्चों को नीचे उतारा, पुलिस के पहुंचने से पहले प्रमोद की मां भी मौके से चली गईं।