Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra, Most polluted city of India on 25 December, AQI reaches 428
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra, Most polluted city of India on 25 December, AQI reaches 428

148

आगरालीक्स…. आगरा देश का सबसे प्रदूषित शहर है, आगरा में प्रदूषण का स्तर देश भर में सबसे अधिक रहा, सर्दी में कूडा जलाए जाने और सूक्ष्म कणों के बढने से 25 दिसंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक 428 दर्ज किया गया। यह देश के शहरों में सबसे अधिक है।
25 दिसंबर शाम चार बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक जारी किया, इसमें पहले स्थान पर 428 एक्यूआई के साथ आगरा पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर ग्रेटर नोएडा 415 और गाजियाबाद 414 रहा। एक्यूआई का स्तर बढने से अस्थमा और सांस की बीमारी से पीडित मरीजों को परेशानी होने लगी है, सांस लेने में परेशानी हो रही है। डॉक्टरों द्वारा घर से बाहर ना निकलने और घर पर अलाव व लकडी ना जलाने के लिए कहा जा रहा है।
सूक्ष्म कणों की बढी मात्रा
आगरा में सबसे अधिक एक्यूआई 428 दर्ज किया गया है, इसमें भी सूक्ष्म कणों की संख्या सबसे अधिक है, यह मरीजों के लिए घातक हो सकता है। अस्थमा और सांस की बीमारी से पीडित मरीजों की सांस उखड सकती है, उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के साथ बेचैनी और घबराहट हो सकती है, ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
शाम को ना निकलें घर से बाहर,मुंह ढक कर रखें
प्रदूषण का स्तर बढने पर डॉक्टरों ने अलर्ट किया है, सांस की बीमारी से पीडित मरीज शाम को घर से बाहर ना निकलें, घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क और कपडा बांधकर बाहर जाएं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!