Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Mayor Naveen Jain awarded with best swachh ward of UP By CM Yogi
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Mayor Naveen Jain awarded with best swachh ward of UP By CM Yogi

150

आगरालीक्स… आगरा के मेयर नवीन जैन को प्रदेश के सबसे स्वच्छ वार्ड के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। आगरा का वार्ड 44 प्रदेश का सबसे स्वच्छ वार्ड और आगरा नगन निगम उत्तर प्रदेश के स्वच्छ नगर निगम में पहले स्थान पर रहा है। मंगलवार को लखनउ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के नगर निगम, नगर पंचायत में टॉप 5 स्थानों पर रहे मेयरों को सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय प्रतियोगिता 2018 के सोमवार को परिणाम घोषित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सम्मानित करेंगे। यूपी के सबसे स्वच्छ नगर निगम में आगरा पहले नंबर पर है, दूसरे नंबर पर गाजियाबाद दूसरे और तीसरे स्थान पर लखनउ रहा। वेस्ट स्वच्छ वार्ड में पहले नंबर पर आगरा का वार्ड संख्या 44 कटरा फुलेल रहा है। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद और तीसरे नंबर पर लखनउ का वार्ड रहा। नगर पंचायत में पहले नंबर पर स्वामी बाग, दयालबाग दूसरे नंबर पर अवागढ एटा और तीसरे नंबर जालौन रहा है।

आगरा नगर निगम की ओर से आयोजित स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वार्ड

नगर निगम आगरा के सबसे स्वच्छ वार्ड – वार्ड संख्या 44 कटरा फुलेल, प्रथम स्थान
वार्ड संख्या 94 बाग फरजाना दूसरा स्थान
वार्ड संख्या 91 रावत पाड़ा को तीसरा स्थान मिला है।
जबकि वार्ड संख्या 81, कमला नगर ए बी सी डी ब्लॉक और वार्ड संख्या 93, कमला नगर ई, एफ, जी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया है।

वहीं नगर पालिका परिषद फतेहपुर सीकरी के वार्ड संख्या 1 को प्रथम स्थान,
फतेहपुर सीकरी के वार्ड संख्या 10 को दूसरा स्थान और
फतेहपुर सीकरी के वार्ड संख्या 18 को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
जबकि शमशाबाद के वार्ड संख्या 15 और 25 को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया है।

नगर पंचायत में स्वामी बाग वार्ड संख्या 8 को प्रथम स्थान, दयालबाग वार्ड संख्या 7 को दूसरा स्थान और
किरावली वार्ड संख्या 11 को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही पिनाहट के वार्ड संख्या 12 और किरावली के वार्ड संख्या छह को सांत्वना पुरस्कारों से नवाजा गया है।
इसी प्रकार भरतपुर हाउस (आरडब्लूए), सेंट पॉल स्कूल यूनिट 2 एमजी रोड, श्रीवास्तव नर्सिंग होम, दिल्ली गेट, अर्जुन नगर खेरिया के बाजार संघ और नगर पंचायत दयालबाग के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट वेस्ट प्रोसेसिंग को विशिष्ट श्रेणी पुरस्कारों से नवाजा गया है।
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्षों और अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!