Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Three killed in road accident in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Three killed in road accident in Agra

158

आगरालीक्स… आगरा में सडक हादसों में तीन की मौत, बाइक से महिला गिरी, कार के नीचे आने से मौत, बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई, मासूम बाल बाल बची।
मंगलवार को आगरा के अछनेरा के गांव फतेहपुरा में दो बाइक आपस में भिड गईं, एक बाइक पर सवार पति पत्नी सडक पर गिर गए, इसी दौरान आई कार के नीचे महिला आ गई, उनकी मौत हो गई।
आगरा के दंपती की मौत, मासूम बची
फिरोजाबाद जिले में सिरसागंज थाना की चौकी अरांव क्षेत्र में मंगलवार शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई, मासूम बच गई।
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्रीनगर निवासी नवल किशोर (28) पुत्र रामगोपाल पत्नी डौली (26) व दो वर्ष की बच्ची के साथ बाइक से आगरा से जिला मैनपुरी में अपनी ससुराल जा रहे थे। अरांव-मैनपुरी मार्ग स्थित सैंगर नदी के पुल से पहले ही किसी वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मारते हुए बाइक रौंद दी।

दुर्घटना में नवल किशोर व डौली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर लगने के कारण उनकी दो साल की बेटी दूर जा गिरी, जिससे वो बाल-बाल बच गई। सूचना पर एसएचओ थाना सिरसागंज मौके पर पहुंच गए और पति-पत्नी के शव जिला अस्पताल भिजवाए। पुलिस ने बालिका को प्राथमिक उपचार के लिए फिरोजाबाद भेज दिया है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि नवल किशोर के फोन में लाक लगा हुआ था, जिससे उनके घर पर तुरंत सूचना नहीं दी जा सकी, लेकिन कुछ देर बाद ही उसके फोन पर आए कॉल के जरिए उनके परिजनों को जानकारी दी है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!