आगरालीक्स ..आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे लग्जरी कार का टायर पफटने से भीषण हादसा, हादसे में दो की मौत हो गई। कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका, इसमें से दो की हालत गंभीर है।
बुधवार शाम को को यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही लग्जरी कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई। हादसे में पांच घायल हैं, इसमें से दो की हालत गंभीर है।
एक जनवरी को हादसे में मौत
नए साल पर मंगलवार को कश्मीर के नसीमाबाद निवासी शौकत अमीन खान (44) पुत्र मोहम्मद अमीन अपनी महिला मित्र विनीता त्यागी (34) पत्नी सुमित निवासी उत्तम नगर दिल्ली के साथ दिल्ली से आगरा ताजमहल देखने जा रहे थे। एक्सप्रेसवे के बाजना कट के पास उनकी सफारी गाडी का टायर फट गया। अनियंत्रित हुई सफारी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने गाड़ी में फंसे दोनों लोगों को निकाला। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
महिला मित्र की भी मौत
गंभीर रुप से घायल विनीता त्यागी को वृंदावन के हास्पिटल में भर्ती कराया। वहां शाम को महिला ने भी दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि सफारी पलटने से दो की मौत हुई है।