आगरालीक्स.. आगरा के आठ लाख बैंक खाता धारकों के एटीएम कार्ड बंद हो गए हैं, इन्हें पुराने मैग्नेटिक एटीएम कार्ड की जगह नए चिपयुक्त एटीएम कार्ड दिए जाने हैं, इसमें अभी समय लग रहा है। चिपयुक्त एटीएम कार्ड मिलने के बाद एटीएम से ही पासवर्ड जनरेट करना है, ऐसे में एटीएम का पिन नंबर और सीवीसी नंबर पूछकर बैंक फ्रॉड होने लगे हैं।
आरबीआई के निर्देश के मुताबिक, एक जनवरी से चिपयुक्त एटीएम कार्ड से ही रुपये निकाले जा सकते हैं। आगरा में 22 लाख बैंक खाता धारक हैं, इसमें से 14 लाख खाता धारकों के पास ही चिपयुक्त एटीएम कार्ड पहुंचे हैं। अभी आठ लाख से अधिक एटीएम कार्ड धारकों पर पुराने मैग्नेटिक कार्ड हैं, ये काम नहीं कर रहे हैं। नए एटीएम कार्ड के लिए ग्राहक बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं।
एटीएम कार्ड फ्राड के बढ रहे केस
चिपयुक्त एटीएम कार्ड का पासवर्ड खाता धारक को खुद जनरेट करना है, अधिकांश खाता धारकों ने नया पासवर्ड जनरेट नहीं किया है। ऐसे में साइबर क्रिमनल उन्हें पफोन कर कार्ड का नंबर और सीवीसी कोड पूछ रहे हैं, इसके द्वारा उनका डुप्लीकेट एटीएम कार्ड बनाकर पैसे निकाले जा रहे हैं, पिछले कुछ दिनों में एटीएम कार्ड फ्राड के बढ रहे केस तेजी से बढे हैं।