आगरालीक्स.. आगरा के भीड भाड वाले बाजार में ट्रक अनियंत्रित होकर लोगों को चपेट में लेता गया, कई लोग घायल हो गए, चीख पुकार मचने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को दबोच लिया। घायलों को एसएन में भर्ती कराया गया है।
शनिवार रात नौ बजे आगरा के रूई की मंडी चौराहे पर ट्रक अनियंत्रित होकर लोगों को चपेट में लेता गया, जो भी सामने आया, उसे ट्रक ने चपेट में ले लिया, चीख पुकार मचने के बाद लोग भागने लगे। कुछ ही देर में ट्रक ने एक महिला सहित चार लोगों को चपेट में ले लिया। एक रिक्शा और एक साइकिल को ट्रक ने उडा दिया।
फाटक को तोडते हुए चला गया ट्रक
अनियंत्रित ट्रक रुई की मंडी रेलवे फाटक को तोड़ते हुए बाजार में घुस गया, ट्रक के रुकने के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड लिया, उसकी जमकर धुनाई लगाई। पुलिस ने ट्रक चालक को बचाया, हादसे में घायल हुए चार लोगों को एसएन में भर्ती किया गया है।